बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण में प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 40 दिग्गजों के नाम शामिल हैं। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनोज राम, अल्का लांबा, राहुल गांधी, कन्हैया कुमार आदि लोग शामिल हैं।
इससे पहले जेडीयू, बसपा, आप समेत कई पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। अब राजनीतिक पार्टियों का पूरा ध्यान पहले चरण की सीटों पर है। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है। सभी पार्टियां इन सीटों पर प्रचार की तैयारियाों में जुट गई हैं।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा: पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगी पेंशन और 50 लाख का बीमा, राहुल गांधी के साथ करेंगे प्रचार
कांग्रेस पार्टी इस बार वोट चोरी, संविधान के साथ छेड़छाड़, युवाओं के लिए रोजगार शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की पहली जनसभा पटना या गया में हो सकती है। जबकि प्रियंका गांधी उत्तर बिहार के जिलों में महिला सम्मेलन और रोड शो कर सकती हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में जोनल प्रभारी तय कर दिए हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रमों के लिए ब्लू प्रिंट बना रहे हैं। प्रचार अभियान के लिए रैलियों के अलावा इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर भी खूब ध्यान दिया जा रहा है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ दावा कर चुके हैं कि छठ पूजा के बाद पूरा बिहार कांग्रेस के प्रचार से गूंजेगा। बताया कि इस बार कांग्रेस का नारा है- जनता की बात, कांग्रेस के साथ। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की लहर पैदा करेगी।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
19 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines