Congress MP Imran Masood on SIR: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत अगल ही लेवल पर चल रही है। वहीं, इस बीच चुनाव आयोग की तरफ से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन SIR को लेकर आयोग ने एक बड़ा अपडेट दिया। आयोग ने बताया कि वोटर लिस्ट में 52.30 लाख मतदाता सही नहीं पाए गए। SIR को लेकर चुनाव आयोग के इस अपडेट की वजह से बिहार में एक बार फिर से बवाल मच गया है। अब बिहार के SIR को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही शासन करना चाहते हैं और बाकी के 90 प्रतिशत लोगों को गुलाम बन बनाना चाहते हैं।
पैदा हो रहा है शक
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पहले बिहार के SIR प्रक्रिया पर चिंता जताई और फिर इसको लेकर सवाल उठाया। मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के पास किस तरह का फॉर्मूला या टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से आयोग सिर्फ एक महीने में SIR प्रक्रिया पूरी करने में कामयाब रहा? इससे शक पैदा हो रहा है। उनका उद्देश्य वोटर लिस्ट से आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और मुसलमानों के नाम हटाकर उन्हें उनके मताधिकार से वंचित रखना है।
90% लोग गुलाम बन जाएं…
इसके साथ ही इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग देश को एक ऐसी व्यवस्था की तरफ ले जाना चाहते हैं जहां सिर्फ 10 प्रतिशत लोग शासन करें और 90 प्रतिशत लोग गुलाम बन जाएं। लेकिन हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार में 52 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर आया बड़ा अपडेट
बता दें कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य भी SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि SIR को हम पर जबरदस्ती थोपा गया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines