बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बिहार दौरे पर पहुंची। उन्होंने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फेंस कर कांग्रेस की गारंटी और दूसरों के खोखले वादों में अंतर को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आज बिहार में ना तो चेहरा है और ना ही कोई मुद्दा है। भाजपा नीचे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमीन काटने में लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धज्जियां उनके घटक दल वाले ज्यादा उड़ा रहे हैं।
क्या कहा सुप्रिया श्रीनेत ने?
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की राजनीतिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने राज्य में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बिहार के युवा और महिलाएं अब नया रास्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘बिहार में क्रांति होने को है, बिहार के युवाओं में मन बना लिया है। किसी भी चुनाव से पहले कांग्रेस वादा करती हैं तो उस वादे को पूरा करती है। बिहार के महिलाओं से भी कांग्रेस ने वादा किया है। अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रति महीना महिलाओं के खाते में डायरेक्ट भेजा जाएगा।’
रजिस्ट्रेशन के लिए करना होगा मिस्ड कॉल
उन्होंने कहा कि 21 मई को बिहार कांग्रेस ने माई-बहिन मान योजना की घोषणा की थी। कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया था। इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवाएगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस संगठन ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
‘महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो सुरक्षित होंगी’
उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं आर्थिक रूप से जितना सशक्त होंगी, उतने ही सामाजिक रूप से सुरक्षित होंगी। महिलाओं के हाथ में पैसा आएगा तो परिवार की बढ़ोतरी होगी। औरत के हाथ में पैसा आता है उसका जुआ नहीं खेलती, वह अपने परिवार के संरक्षण के लिए खर्च करती हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षितजी ने ‘लाडली योजना’ शुरू की थी, बच्ची के जन्म पर उसे 36 हजार रुपये मिल जाते थे। वहीं, कक्षा पहली से 12वीं के बीच उसे 25 हजार रुपये दिए जाते थे। जब वो बच्ची 12वीं में पहुंच जाती थी, तो उसे 1 लाख रुपये दिए जाते थे। इससे उस बच्ची की शिक्षा में बहुत मदद मिलती थी। दिल्ली का शिक्षा का स्तर इसी वजह से ऊंचा हुआ।’
‘कांग्रेस का वादा, गारंटी है’: श्रीनेत
उन्होंने कांग्रेस के वादों और बीजेपी के दावों में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है।उन्होंने कर्नाटक की ‘गृह लक्ष्मी योजना’ का उदाहरण दिया, जिससे करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं को सीधा लाभ मिला। उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले हम लोगों ने ‘गृह लक्ष्मी योजना’ का वादा किया था, उसे पूरा करने का काम किया और डेढ़ करोड़ महिलाओं को उससे डायरेक्ट फायदा मिल पा रहा है।’ उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी ऐसी योजनाओं की सख्त जरूरत है, क्योंकि राज्य में बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 5 करोड़ से ज्यादा लोग हर महीने सिर्फ 6000 रुपये कमाते हैं और उससे अपना पालन पोषण करते हैं।
बीजेपी पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने भी 2500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही वह वादा भुला दिया गया। महाराष्ट्र में भी 9 करोड़ महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपये की योजना को बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद खत्म कर दिया।
‘तेजप्रताप का जिक्र किया तो CM-PM की पोल खुल जाएगी’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप के मामले के बारे में पूछे जाने पर सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि निजी जीवन पर मैं राजनीतिक मंच से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि अगर मैं एक महिला की बात करूंगी तो मुझे और भी महिलाओं की बात करनी होगी और उसमें JDU से लेकर भाजपा भी कटघरे में खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मैं एक महिला की हक की बात करूंगी तो यहां के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की पोल खुल जाएगी। बिहार और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा होना पड़ेगा। इसलिए मेरा मुंह मत खोलवाइए।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
17 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines