Congress Leader Alka Lamba Big Announcement For Bihar Women: बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। ये राजनीतिक पार्टियां अब चुनाव को लेकर मुखर हो गई हैं। जदयू और राजद के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव के लिए तैयारी कर ली है। दरअसल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने एक बड़ा ऐलान किया है। अलका लांबा ने कहा कि बिहार में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर, मुफ्त बस पास और हर महीने उनके खाते में रुपये भेजे जाएंगे।
क्या बोली अलका लांबा?
अलका लांबा ने यह घोषणा मुजफ्फरपुर में 4 जिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान की है। अलका लांबा ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिहार सरकार के उस आदेश का स्वागत करती हैं, जिसमें यह कहा गया है कि राजनीतिक प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए मुखिया, सरपंच, जिला परिषद के सदस्यों के पति अपनी पत्नियों की जगह निर्णय लेते हैं और सरकारी मीटिंग में शामिल होते हैं। अब सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी, जो अपनी पत्नी की जगह फैसले लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Morena news: कुत्ते के हमले में घायल बच्चे को लगे 55 टांके, मुश्किल सर्जरी सफल
बिहार महिलाओं क्या मिलेगा?
इसी दौरान अलका लांबा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने घर की महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कहा है। इन महिलाओं को बताएं कि अगर बिहार में कांग्रेस बनती है तो महिलाओं को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें 500 रुपये में घरेलू सिलेंडर, मुफ्त बस पास, हर महीने खाते में पैसे, बिहार की जीविका दीदियों को उचित मानदेय और सम्मानित राशि देय होगी।
इस कार्यक्रम में अलका लांबा के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लावरू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
8 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines