हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseबिहार में कॉलेज की वेबसाइट हैक करके अपलोड किए देशविरोधी नारे, लिखे धमकी भरे मैसेज

विज्ञापन

Cyber ​​Attack On College Website: साइबर स्पेस में मौजूद हैकरों ने बिहार के एक सरकारी कॉलेज की वेबसाइट को हैक करके उस पर देश विरोधी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया। कॉलेज की वेबसाइट हैक करने के बाद हैकरों ने कॉलेज की जानकारी वाली जगहों पर देशविरोधी नारे और पोस्ट अपलोड कर दीं।

कॉलेज की वेबसाइट खोलने पर कॉलेज और छात्रों को जानकारी की बजाय देशविरोधी नारे और फोटो दिखे। बेबसाइट पर हैकरों के धमकी वाले मैसेज दिख रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने हैकरों की इस कारस्तानी के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया।

यह भी पढ़े: I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं

विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

कॉलेज प्रशासन ने इस सम्बन्ध में हाजीपुर साइबर पुलिस के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। वेबसाइट पर कॉलेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। कॉलेज प्रबंधन उन जानकारियों को लेकर भी चिंतित है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने में साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है।

यह भी पढ़े: न बैंड बाजा न बारात, ऑफिस आए साइन किए और हो गया विवाह

विज्ञापन

 

(Lorazepam)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola