हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग

शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर ने हाजीपुर से जैसे ही उड़ान भरी, वो 3 मिनट तक एक ही जगह पर अटक गया. ये मंज़र देखकर नीचे खड़े लोग घबरा गए और हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में भगदड़ मच गई.

विज्ञापन
Credit: News24

बिहार के हाजीपुर में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर चंद मिनटों के लिए लोगों की सांसें अटक गईं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, वो 3 मिनट तक एक ही जगह पर अटक गया. ये मंज़र देखकर नीचे खड़े लोग घबरा गए और हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में भगदड़ मच गई. हालात बेकाबू होते देख SDPO और SPG खुद आगे आए और लोगों को कंट्रोल किया. हेलीकॉप्टर कुछ देर तक एक ही जगह मंडराता रहा. करीब 3 मिनट के बाद हेलीकॉप्टर वहां से चला गया, तब जाकर लोग शांत हुए.

ये भी पढ़ें: पर्चा भरने के बाद भी BJP ने क्यों बदला बिहार की बांकीपुर सीट का कैंडिडेट?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी हाजीपुर पहुंचे थे. उन्होंने अक्षयवट राय स्टेडियम के हेलीपैड पर लैंड किया, जिसके बाद वो निरीक्षण करने हाजीपुर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे. सम्राट चौधरी ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रोसेस की भी शुरुआत की. सारे काम निपटाकर वो वापस स्टेडियम पहुंचे और वापस रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठ गए. लेकिन हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही वो आगे नहीं बढ़ पाया और एक ही जगह पर मंडराने लगा. ये सब देखकर स्टेडियम में मौजूद एनडीए के नेता और आम लोग डर गए. सभी को लगा कि शायद कोई बड़ा हादसा होने वाला है. लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर आगे बढ़ा, तब जाकर सभी की जान में जान आई.

विज्ञापन

क्या थी वजह?

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में आखिर क्या हुआ था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद पायलट कई बार इंजन, मौसम, हवा की स्पीड जैसे कई पहलुओं की जांच करता है और उसके बाद ये फैसला लेता है कि उन्हें आगे बढ़ना है या इमरजेंसी लैंडिंग करनी है. सम्राट चौधरी के केस में भी यही अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद इन्हीं कारणों की वजह से 3 मिनट तक उनका हेलीकॉप्टर एक ही जगह होवर करता रहा होगा. पायलट ने जब सब चेक कर लिया होगा तभी वो हाजीपुर से रवाना हुए.

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगा ‘साहब मीटिंग में हैं’ वाला बहाना, 50 मिनट से लंबी बैठकों पर रोक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola