Bihar Elections: बिहार में नई सरकार के शपथ के तुरंत बाद मंत्रियों के विभागों का वितरण भी तय कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद विभागों की विस्तृत सूची तैयार कर राज्यपाल को सौंप दी गई. नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बाकी मंत्रियों को उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय दिए गए हैं. विभागों के आवंटन के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक बुलाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया गृह मंत्री
नई कैबिनेट की संरचना में कई पुराने चेहरों को उनके पहले वाले मंत्रालय ही सौंपे गए हैं, ताकि कामकाज में निरंतरता बनी रहे. वहीं सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए दोबारा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है. बताया जा रहा है कि मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठता, प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक समीकरणों का विशेष ख्याल रखा गया है. कुछ विभाग युवा मंत्रियों को देकर नई ऊर्जा लाने की भी कोशिश की गई है. सरकार के गठन के बाद अब नीति निर्धारण और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए कैबिनेट की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने क्या-क्या चुनौतियां? चुनावी वादों और बजट में कैसे बैठाएंगे तालमेल
किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
01- सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) को गृह मंत्री
02- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला
03- मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला
04- दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए
05- नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई
06- रामकृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए
07- संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया
08- अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी
09- सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
10- नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग
11- रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
12- लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
13- श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग
14- प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग
15- LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
16- HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग
17- संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया, फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे
18- दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग के मंत्री होंगे
19- संजय पासवान मंत्री
20- दीपक प्रकाश मंत्री
21- संतोष सुमन मंत्री
22- संजय सिंह मंत्री
यह भी पढ़ें- मंत्रियों में विभागों के बंटवारे से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, PC में साझा कीं 3 महत्वपूर्ण जानकारियां
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
5 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines