CM Nitish Kumar Give Rs 350 Crore Gift to Khagaria: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘प्रगति यात्रा’ पर है। इस ‘प्रगति यात्रा’ के तहत गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचेंगे। इस दौरान वह शहर को 300 करोड़ रुपये अधिक की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार यहां 43 करोड़ से बने नवनिर्मित पशु आहार कारखाने का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वह शहर के नगर सुरक्षा तटबंध पर प्रस्तावित सड़क और एंटी फ्लड स्लुईस गेट का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह जीविका समेत अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गाए 20 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे।
नवनिर्मित RCC पुल का शिलान्यास
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अलौली प्रखंड के बागमती गढ़ घाट जाएंगे। यहां सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले नवनिर्मित RCC पुल का शिलान्यास करेंगे। ये नया पुल बहुप्रतिक्षित बागमती नदी पर गढ़ घाट के पास बना है। इस पल की लंबाई 400 मीटर होगी और चौड़ाई 12 मीटर होगी। RCC पुल बनाने में 95 करोड़ का खर्चा आया है। इसके भू अर्जन के लिए पांच करोड़ रूपए का संभावित लागत निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में आया बड़ा ट्विस्ट! चिराग के रथ पर सवार हुए सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स
सड़कों का होगा शिलान्यास
इतना ही नहीं राज्य सरकार की तरफ से 15.3 करोड़ रुपये की लागत से भगवान हाईस्कूल से लेकर फतेहपुर सड़क भया जीएन बांध पर प्रस्तावित बाइपास पथ का निर्माण किया गया। सीएम नीतीश कुमार आज इस पथ का भी शिलान्यास करेंगे। यह करीब 3 किमी लंबी सड़क है। इससे शहर के सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा थाना भवन समेत कई और सरकारी भवनों का शिलान्यास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines