पटना: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ‘जब काम करना चाहिए तब काम नहीं हो रहा है। उन जगहों पर कोई बयान नहीं जहां घटनाएं हुईं। संसद का सत्र चलता रहता है और वे बाहर घूमते रहते हैं। इनकी तरफ से कहीं कुछ काम नहीं हो रहा। ये सिर्फ केवल प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं।
साल 2024 में बिहार से साफ हो जाएगी बीजेपी
नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी पार्टियां एकजुट हो रही हैं तो अब इनको तो परेशानी होगी ही। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन देशहित में है। हम लोग काम कर रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने दावा करते हुए ये भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से बीजेपी साफ हो जाएगी।
https://twitter.com/PTI_News/status/1689870647642456064?s=20
जल्द होगी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पटना से शुरू हुआ है। अब इसकी तीसरी मीटिंग होनी है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि आगे क्या होना चाहिए, किस तरह से इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए। वे लोग परेशान हैं तो रहें परेशान।
https://twitter.com/ANI/status/1689880156180217856?s=20
संसद में क्या बोले थे पीएम मोदी?
गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था ‘जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार विश्वास जताया। भगवान ने विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए हैं। पिछली बार 2018 में भी ईश्वर का ही आदेश था, जब विपक्ष के साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उस समय भी मैंने कहा था ‘अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है? बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। तब जितना उनका वोट था, उतना भी नहीं ला सके थे। जब 2019 के चुनाव में हम जनता के बीच गए तो भाजपा और एनडीए दोनों को सीट ज्यादा मिली। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है।’
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी NDA और BJP
पीएम मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा भी किया था। उन्होंने कहा ‘आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और कहा- अविश्वास और घमंड इनके रग-रग में बस गया है। वे जनता के विश्वास को देख नहीं पाते। यह जो शुतुरमुर्ग दृष्टिकोण है इसके लिए देश क्या ही कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा ‘जब घर में अच्छा होता है तो नज़र न लगे उसके लिए काला टीका लगाते हैं। आज देश का जो मंगल, वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम किया है।’
विपक्ष क्यों लेकर आया है अविश्वास प्रस्ताव?
दरअसल, मणिपुर में हुई हिंसा के बाद विपक्ष, सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने यह प्रस्ताव निचले सदन में पेश किया था। चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा था ‘विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी ‘INDIA’ मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लेकर आया है, क्योंकि राज्य न्याय की मांग कर रहा है। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर क्यों नहीं गए?
अविश्वास प्रस्ताव के बारे में जान लीजिए
दरअसल, संसद में अविश्वास प्रस्ताव तब लाया जाता है जब किसी मुद्दे पर विपक्ष की नाराजगी होती है। इसे कोई भी सांसद पेश कर सकता है। इसके लिए सांसद सुबह 10 बजे लिखित में लोकसभा महासचिव को जानकारी देते हैं। इस बार मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष नाराज है और सरकार को घेरने के वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया, जिसे लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने स्वीकार किया था। इस मुद्दे पर बुधवार और गुरुवार को चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines