हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 8,716 करोड़ रुपये, जानें क्या है बिहार सरकार का पूरा प्लान?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 8,716 करोड़ के ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन को शुरू करेंगे। इसके तहत बिहार के गांव की 6,938 सड़कें मजबूत होंगी।

विज्ञापन

बिहार की राजधानी के संकल्प भवन में सोमवार 12 मई यानी आज एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन का कार्य प्रारंभ करेंगे। इसके तहत 6,938 पथों को सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लंबाई 12,105 किमी होगी और इसको बनाने में कुल 8,716 करोड़ का खर्च आएगा। प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के एक रूप में शुरू किया जाएगा।

क्या है बिहार सरकार का पूरा प्लान?

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों के नियमित रूप से व्यवस्थित पुनर्निर्माण, अपग्रेड और रेनोवेट करना है। इस कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 साल के मेंटेनेंस पीरियड से बाहर हुए कुल 14,087 पथों के सुदृढ़ीकरण के लिए 21,733 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। इन पथों की कुल लंबाई 24,482 किमी है। इस कार्यक्रम के तहत अगले 7 सालों तक उन सभी ग्रामीण पथों को स्टैंडर्ड सर्विस लेवल पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई है, जिन गांवों का 5 साल का मेंटेनेंस पीरियड या फिर त्रुटि निवारण अवधि पूरी हो चुकी है। इन सभी गांवों के पथों पर अगले 7 साल के अंदर दो बार री-सर्फेसिंग का काम कराया जाएगा। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान अगर सड़क में कोई टेक्निकल एरर पाया जाता है, तो उसका समाधान तय समय-सीमा के भीतर करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 15 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

कम होगी गांवों और शहरों के बीच दूरी

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को हमेशा एक मजबूत, सुरक्षित और आरामदायक सड़क सुविधा देना है। इस कार्यक्रम से बिहार के गांवों और शहरों के बीच न केवल दूरी कम होगी, बल्कि राज्य की सामाजिक संरचना को नया आयाम मिलेगा। साथ ही प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। इसके तहत राज्य के किसी भी क्षेत्र से भविष्य में मात्र 4 घंटे में राजधानी पटना तक की सुगम और निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें