Good News for Bihar Women: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को आज बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने आज महिलाओं के रोजगार से जुड़ी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जागरूकता अभियान से जुड़ी गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के संकल्प सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री शरवन कुमार, कई अन्य मंत्री और शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी महिलाएं
बिहार सरकार की इस नई पहल के तहत महिलाएं अब इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन करने पर महिलाओं को पहले चरण में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके बाद रोजगार की प्रगति और जांच के आधार पर 6 महीने बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। चुनावी वर्ष में लॉन्च हुए इस कार्यक्रम को महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश 7 सितंबर को करेंगे महिला रोजगार योजना की शुरुआत, बिहार की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा
कैबिनेट में प्रस्ताव को मिल चुकी है मंजूरी
नीतीश कैबिनेट पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी थी। अब इस पोर्टल के जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार का लाभ मिलेगा। यह महिलाओं के जीवन स्मृति को लेकर बड़ी योजना नीतीश कुमार लेकर आई है और इससे महिलाओं का जीवन बहुत हद तक सुधर पाएगा। जो महिला जीविका दीदी से नहीं जुड़ी है उन्हें भी यह रोजगार का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार लोक सेवा आयोग के 1298 पद के लिए 5 लाख आवेदन, जानें 71th BPSC परीक्षा से जुड़ी डिटेल
बिहार के किस परिवार को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अगर किसी परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है पति-पत्नी बेटा बेटी उसे परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी योजना है, महिला को योजना का लाभ उठाने के लिए आज शुरू किए गए पोर्टल पर अप्लाई करना पड़ेगा। आज से पोर्टल चालू कर दिया गया है और अप्लाई करने के बाद उन्हें 10000 रुपये पहले मिलेंगे, उसके बाद 6 महीने के बाद उनके रोजगार की जांच होगी, उसके बाद उन्हें 200000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
17 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
18 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines