Illegal Sand Mining को लेकर बिहार सरकार सख्त, अवैध खनन पर थाना इंचार्ज पर होगा ये एक्शन

Bihar Government Is Strict On illegal Sand Mining: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैध कारोबार करने वालों को कोई अधिकारी परेशान करता है, तो सूचना देने पर होगी कार्रवाई।

bihar news

bihar news

Bihar Government Is Strict On illegal Sand Mining: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बालू मित्र की जल्द शुरुआत होगी। जल्द ही पोर्टल भी शुरू होगा। भोजपुर और पटना सहित कई जिलों के अवैध कारोबारियों को चिन्हित किया गया है। जो अधिकारी माफियाओं के साथ मिलकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बालू खनन में शामिल पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस थाने के अंतर्गत अवैध बालू खनन होगा, थाना प्रभारी अगर इसका समर्थन करते हुए पाए गए तो उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।

विज्ञापन

पटना के प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। भीगा बालू लोड नहीं करना है। लोड करने वालों पर कार्रवाई होगी। लेकिन, वैध तरीके से कारोबार करने वाले वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

किसानों के खेत में जमे बालू का निदान होगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैध कारोबार करने वालों को कोई अधिकारी परेशान करे तो विभाग को सूचना दें, कार्रवाई होगी। किसानों के खेत में जमे बालू का भी निदान होगा। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है।

माफिया राज को खत्म किया जाएगा। जल्द ही जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार और ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को पांच हजार का इनाम देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ