बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मिया तेज है। इसी बीच चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद के सदस्य बिनोद कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी अपनी घोषित कार्यक्रम और नीति के अनुसार नहीं चल रही है। यहां तक की पार्टी के लिए जो कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, उनकी भावना का सम्मान भी नहीं किया जा रहा है। इसीलिए वर्तमान परिस्थितयों में मेरे लिए पार्टी में बने रहना बिल्कुल उचित नहीं है। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें कि कुछ दिन पहले जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चौहान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
सीएम नीतीश को लिखे पत्र में क्या कहा?
मधुबनी जिले से आने वाले पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने पत्र में कहा कि आपके उच्च नैतिक मूल्य एवं सर्वजन कल्याण की विचारधारा से प्रेरित होकर मैं जदयू में शामिल हुआ था और पार्टी के हर संघर्ष में निरंतर साथ रहा। आपके नेतृत्व में ही मेरी आस्था रही है। पार्टी की स्थापना से लेकर जो शून्य से शीर्ष तक की यात्रा रही है, इसमें मैं भी सहभागी रहा हूं। इस दौरान कई दौर आए। आपके नेतृत्व और निर्देश में मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहा। मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि इस अवधि में हमारे साथ निरंतर आपका आशीर्वाद बना रहा।
ये भी पढ़ें:- भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय समेत पूर्व ADG जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप
‘आपके आशीर्वाद से ही मैं MLC बना’
बिनोद कुमार ने आगे लिखा कि आपके आशीर्वाद से ही मैं बिहार विधान परिषद का सदस्य बना। लेकिन, वर्तमान राजनीतिक स्थिति में जदयू में बने रहना मेरे लिए निरंतर कठिन होता जा रहा है। दल अपनी घोषित नीतियों के अनुसार नहीं चल रहा है। यह हमारी ही नहीं, पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की भावना है कि दल में पहले की तरह समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रह गई है। अतः मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरे मन में आपके प्रति गहरा आदर और सम्मान है। यह हमेशा बना रहेगा। निवेदन है कि मेरा त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें।
ये भी पढ़ें:- क्या तेजप्रताप यादव बनाएंगे नई पार्टी? प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं ऐलान
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
7 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
13 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines