CM Nitish Kumar big announcement: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में बड़ा ऐलान किया कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश भाजपा उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले समाज में विवाद होता था, अब राज्य में प्रेम भाईचारे और शांति का माहौल है. पहले कितने हिंदू मुस्लिम में झगड़ा होता था, हम लोगों ने 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों को चमकाने का काम किया, जिससे सब गड़बड़ होना बंद हो गया. लड़कियों के लिए साइकिल योजना चलाई, पोशाक देने का काम किया. बीएससी के द्वारा 2 लाख 58000 की बहाली करवाई.
अब दो लाख बहत्तर हजार शिक्षक सरकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्थाई शिक्षकों की मामूली सी परीक्षा लेकर उन्हें परमानेंट शिक्षक बनाया गया. अभी तक दो लाख बहत्तर हजार शिक्षक सरकारी हो गए, अब केवल 77 हजार बचे हुए हैं. सरकारी अस्पतालों में सुधार हुआ है, पहले औसत 39 मरीज रहते थे, अब 11600 मरीज अस्पताल में देखे जाते हैं. पहले 6 मेडिकल कॉलेज थे, हम 27 पर काम कर रहे हैं. सड़कें बेहतर हुई हैं, पुल पुलिया का निर्माण हुआ है. अब पटना कहीं से भी 6 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य था जिसे 2016 में पूरा किया. अब 5 घन्टे का लक्ष्य है.सात निश्चय 2 का लक्ष्य पूरा हो रहा है.
40 लाख को रोजगार दिया, 10 लाख को नौकरी
मुख्यमंत्री नीतीश ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 40 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है. अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओ को रोजगार देंगे. अब तक उनके चारों चुनावी कार्यकाल में बहुत काम हुआ है ,पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण मिला है. विश्व बैंक से कर्ज लेकर 2006 में उन्होंने ही स्वयं सहायता समूह का गठन किया, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र ने उसे ही आजीविका कर दिया. शहरी क्षेत्र में शहरी इलाके में 2024 में जीविका का गठन हुआ.
आरजेडी के लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना
लालू प्रसाद यादव की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि अब पूछियेगा कि अपने को हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. हमने अपने घर से किसी को कुछ बनाया है ? पूरे पंचायत में विवाह भवन बन रहा है. कहीं बिजली था जी ? पटना में भी वही स्थिति थी . 2018 तक हर घर बिजली पहुंचा दिया अब घरेलू उपभोक्ता को मुफ्त बिजली मिल रही है. अब आपके घर के ऊपर सोलर लगवा देंगे लेकिन आपलोग वोट दे दीजिये . एक करोड़ 21 लाख महिलाओं को सहायता राशि दी जा चुकी है ,यदि उनका काम बढ़िया होगा तो दो लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. केंद्र से भी बहुत सहायता मिल रही है उनका आदर नमन करते हैं .
मुजफ़्फ़रपुर में बहुत काम करवाया
नीतीश कुमार कहते हैं कि मुजफ़्फ़रपुर का पहले क्या हाल था , हमने मौका मिला तो कानून का राज , पॉलिटेक्निक संस्थान का निर्माण , आधुनिक कैंसर अस्पताल ,सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल , गंडक पर तीन बड़े पूल ,बायपास का निर्माण , पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया. प्रगति यात्रा के दौरान 430 नई योजनाओं को स्वीकृति दी ,रिंग रोड , मधुरपट्टी पूल ,औराई पूल ,बड़गांव से शंकरपुर पथ का निर्माण सहित बहुत काम हो रहा है .
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
41 mins agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
23 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines