हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया', CM नीतीश का दावा फिर से जीतेगी एनडीए

विज्ञापन

सौरव कुमार, पटना।

बिहार में चुनावी साल के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दावा किया है कि इस बार भी एनडीए की जीत होगी और ज्यादा वोटो से इस बार जीतना है। उन्होंने अधिवक्ता समागम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे इधर-उधर नहीं जाएंगे। कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। पार्टी के कुछ लोगों ने इधर-उधर कर दिया था, लेकिन अब वे फिर से उनके साथ आ गए हैं, जिनके साथ पहले थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से काम करने को कहा। नीतीश कुमार शनिवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश कुमार ने जीत का किया दावा

नीतीश कुमार ने कहा कि ‘हमलोग पहले जिनके साथ थे उनके साथ फिर आ गए हैं।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूती से काम कीजिए, इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘अधिवक्ता समागम’ को सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विधि प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। न्याय के साथ विकास की धारा को नीचे तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

‘बुलंदी के साथ एकजुट रहिए’

सीएम नीतीश ने कहा कि बुलंदी के साथ एकजुट रहिए। इस दौरान राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। अब महिलाएं भी ठीक से काम कर रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी ही सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए काम किए गए, एक बार फिर सभी मिलकर और अधिक वोट से चुनाव जीतने का काम करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola