News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है. पटेल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा, “गुजरात में पिछले दो दशकों में न हुई हो, ऐसी असाधारण बेमौसम बारिश इस वर्ष होने से राज्य के विभिन्न जिलों के किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है.”
उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में मैंने तथा मेरे सहयोगी मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में जाकर प्रभावित किसानों के साथ प्रत्यक्ष बातचीत कर उनकी स्थिति जानी” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार धरतीपुत्रों की व्यथा को समझ कर पूरी संवेदना से उनके साथ खड़ी है.
उन्होंने कहा, “राज्यभर के किसानों की फसलों को हुए व्यापक नुकसान के समक्ष उनकी भावनाओं को ध्यान में रखकर मैं राज्य सरकार की ओर से धरतीपुत्रों के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपए के राहत-सहायता पैकेज की घोषणा करता हूं”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार 9 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 15,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की मूंगफली, मूंग, उड़द तथा सोयाबीन की खरीद भी करने जा रही है.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “मैं विश्वास देता हूं कि राज्य सरकार अन्नदाताओं की आर्थिक सुख-समृद्धि की चिंता अपने सिर लेकर उनकी सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध थी, है और रहेगी.”
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।