Bihar New Government Formation Update: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है, लेकिन अब तक JDU और BJP विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई है. 2 बार बैठक टलने के बाद अब यह 19 नवंबर को होगी. सूत्रों के मुताबिक, देरी की वजह विधानसभा अध्यक्ष और गृह मंत्रालय को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान है. BJP चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद उसी के पास रहे, जैसा 2020 में हुआ था. JDU इस बार इस पद पर दावा कर रही है, यह कहते हुए कि विधान परिषद में सभापति पहले से BJP का है.
‘हमें राजनीति करने की जरूरत नहीं अगर…’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के सामने रखा एक प्रस्ताव
2 दिन से टल रही विधायक दल की बैठक
BJP गृह मंत्रालय भी अपने खाते में चाहती है, जबकि JDU इसका विरोध कर रही है. नतीजों के बाद संजय झा और ललन सिंह दिल्ली में एक दौर की बातचीत कर चुके हैं, लेकिन दोनों दलों के बीच कई पदों, मंत्रियों और विभागों को लेकर सहमति नहीं बनी है. सोमवार को JDU और BJP दोनों की विधायक दल की बैठक होनी थी, जो टल गई. मंगलवार को भी विधायक दल की बैठक होने की घोषणा हुई थी, लेकिन पदों और विभागों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने की वजह से बैठक आगे बढ़ा दी गई. दोनों दल इस विवाद पर मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
नीतीश कुमार कल देंगे पद से इस्तीफा
बता दें कि बिहार की वर्तमान सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग हो चुकी है और नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कैबिनेट मीटिंग के फैसलों के बारे में बता चुके हैं. नीतीश कुमार कल 19 नवंबर को मीटिंग करेंगे और कल ही 17वीं विधानसभा भंग हो जाएगा, जिसके बाद 20 नवंबर को बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. फिलहाल NDA गठबंधन में नई सरकार के मंत्रियों और विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति बनाई जा रही है. हाईकमान की मंशा इस बार गठबंधन में शामिल सभी दलों को सरकार में प्रतिनिधित्व देने की है.
बीजेपी का ‘स्ट्राइक रेट जादू’, गुजरात के गढ़ से बिहार की मिट्टी तक 85% से 88% की छलांग का राज क्या?
14 नवंबर को आए थे चुनाव परिणाम
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 14 नंवबर 2025 को आए थे, जिसमें NDA गठबंधन को 202 सीटें मिलीं. BJP 89 सीटें जीतीं और JDU ने 84 सीटें जीतीं. चुनाव परिणाम से पहले 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में चुनाव मतदान हुए थे, जिसमें इस बार बंपर वोटिंग हुई थी. वहीं बिहार में गठबंधन की नई सरकार के मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार ही हो सकते हैं. हालांकि अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही 10वीं बार के मुख्यमंत्री बनेंगे और वे ही सबसे पहले दावेदार हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
11 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
11 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines