Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, यहां चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही JDU को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि जेडीयू परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह आज RJD में शामिल होंगे।
डॉ संजीव सिंह का परबत्ता विधानसभा और आसपास के इलाकों के लोगों में मजबूत पकड़ है। बता दें बिहार में 23 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले यहां चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में कभी भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।
कौन हैं परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार सिंह?
परबत्ता विधानसभा क्षेत्र (संख्या 151) खगड़िया जिले में आती है। संजीव कुमार का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था, और वे कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने क्षेत्र के विकास को लेकर पोस्ट करते हैं। हाल ही में उन्होंने पटना में ब्रह्मर्षि सम्मेलन आयोजित कर अपनी जाति के लोगों को गोलबंद करने का प्रयास किया था। राजनीतिक गलियारों में इस सम्मेलन को उनकी बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा और JDU पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था।
परबत्ता सीट पर साल 2020 में RJD के प्रत्याशी को 951 वोटों से हराया था
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार परबत्ता सीट पर साल 2020 में उन्होंने RJD के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया था। राजनीतिक जानकारों की मानें तो संजीव का RJD में शामिल होना तेजस्वी यादव को मजबूती देगा। बीते कुछ समय से देखने में ये आया है कि RJD लगातार अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण से बाहर निकलकर अन्य जाति समूहों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। संजीव कुमार को जोड़ना इसी रणनीति का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे पापा CM या PM नहीं थे’, ‘तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा एकदम सीधी…’, ‘मंथन 2025’ में बोले प्रशांत किशोर
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines