Bihar elections: चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) ने जारी की पहली सूची, इन 14 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar elections: बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बुधवार को सूत्रों के हवाले से एनडीए के घटक दल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) की तरफ से भी 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं.

Bihar elections, Chirag Paswan, LJP (R), Bihar latest news, Bihar, Bihar BJP, NDA, ticket distribution, Nitish Kumar, बिहार चुनाव, बिहार ताजा खबर, बिहार, बिहार बीजेपी, एनडीए, टिकट बंटवारा, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, लोजपा (आर)

चिराग पासवान

विज्ञापन

Bihar elections: बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार पार्टियों में सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर उठापटक चल रही हैं. बुधवार को एनडीए के घटक दल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) की तरफ से बुधवार शाम को 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई.

चिराग को मिली है 29 सीटें

चिराग की पार्टी एनडीए गठबंधन में 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने प्रत्याशियों के नामों को लगभग तैयार कर लिए हैं. जिसके बाद बुधवार को लोजपा रामविलास पार्टी की 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, इनके नाम की लिस्ट भी पार्टी की तरफ से जारी कर दी गई हैं. चिराग पासवान के अनुसार, कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया गया है. उनके खाते की बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

लोजपा (आर) के इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

बिहार में लोजपा आर को 29 सीटें मिली है. जिनमें से 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई हैं. जिनमें गोविंदगंज विधान सभा सीट से राजू तिवारी, साहेबपुर कमल विधान सभा सीट से सुरेंद्र कुमार, बखरी विधान सभा सीट से संजय कुमार, ओबरा विधान सभा सीट से प्रकाश चंद्र, ब्रह्मपुर विधान सभा सीट से हुलास पांडे, मखदुमपुर विधान सभा सीट पर रानी कुमारी, डेहरी विधान सभा सीट से राजीव रंजन सिंह, नाथनगर विधान सभा सीट से मिथुन कुमार, सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा सीट से संजय सिंह, गरखा विधान सभा सीट से सीमांत मृणाल और दरौली विधान सभा सीट से विष्णु पासवान, परबत्ता विधान सभा सीट से बाबूलाल शौर्य, पालीगंज सीट से सुनील कुमार, बलरामपुर सीट से संगीता देवी, का नाम सामने आया है. इसके अलावा पार्टी को मिली अन्य सीटों पर अभी चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ