Vaishali Lok Sabha Seat 2024: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में आज चिराग पासवान ने जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित किया। चिराग कि इस रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी, इस जनसभा को लेकर यह चर्चा थी कि इसमें चिराग अपना गठबंधन और वैशाली लोकसभा सीट को लेकर प्रत्याशी का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन चिराग पासवान ने सीधे तौर पर कह दिया कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार वासियों के साथ है।
बिहार की सियासत गरमाई
चिराग पासवान ने यह दावा किया कि वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। रैली के दौरान मंच पर लोजपा (रामविलास) के कई बड़े नेता मौजूद थे , जिसमें वैशाली की मौजूदा सांसद वीना देवी, विनीता विजय और संजय सिंह मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा रामविलास के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एनडीए से नाराजगी और महागठबंधन से ऑफर मिलने पर सियासत गरमाई हुई है।
बिहार की जनता के साथ है गठबंधन
बता दें चिराग का हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अपने चाचा पशुपति पारस से टकराव चल रहा है। इस बीच उन्होंने वैशाली लोकसभा सीट पर भी दावा ठोंका है। चिराग ने कहा कि अगले पांच साल वैशाली में उनकी ही पार्टी से सांसद रहेगा। चिराग ने गठबंधन पर कहा कि उनका तालमेल और गठबंधन बिहार की जनता के साथ है।
पिता के आदर्श पर आगे बढ़ा
चिराग ने कहा कि वह वैशाली की धरती को नमन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक साजिश कर कुछ लोगों ने उनके परिवार और पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन मैं साजिशकर्ताओं के आगे ना झुका और ना ही डरा, बल्कि अपने पिता के आदर्श पर आगे बढ़ते रहा। उन्होंने कहा कि वे बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट के थीम को आगे बढ़ा रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता मिली है।
इनपुट-मुकुल और सौरभ कुमार
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines