---विज्ञापन---

बिहार angle-right

चिराग पासवान ने वैशाली लोकसभा सीट पर ठोका दावा, गठबंधन पर कही बड़ी बात

Vaishali Lok Sabha Seat 2024: साहेबगंज में चिराग पासवान ने एक सभा में कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे बिहार के युवा शिक्षा, रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन को मजबूर है। हमारे प्रदेश में मूलभूत जरूरतें न होना सबसे बड़ी समस्या है।

---विज्ञापन---

Vaishali Lok Sabha Seat 2024: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में आज चिराग पासवान ने जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित किया। चिराग कि इस रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी, इस जनसभा को लेकर यह चर्चा थी कि इसमें चिराग अपना गठबंधन और वैशाली लोकसभा सीट को लेकर प्रत्याशी का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन चिराग पासवान ने सीधे तौर पर कह दिया कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार वासियों के साथ है।

---विज्ञापन---

बिहार की सियासत गरमाई 

चिराग पासवान ने यह दावा किया कि वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। रैली के दौरान मंच पर लोजपा (रामविलास) के कई बड़े नेता मौजूद थे , जिसमें वैशाली की मौजूदा सांसद वीना देवी, विनीता विजय और संजय सिंह मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा रामविलास के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एनडीए से नाराजगी और महागठबंधन से ऑफर मिलने पर सियासत गरमाई हुई है।

बिहार की जनता के साथ है गठबंधन 

बता दें चिराग का हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अपने चाचा पशुपति पारस से टकराव चल रहा है। इस बीच उन्होंने वैशाली लोकसभा सीट पर भी दावा ठोंका है। चिराग ने कहा कि अगले पांच साल वैशाली में उनकी ही पार्टी से सांसद रहेगा। चिराग ने गठबंधन पर कहा कि उनका तालमेल और गठबंधन बिहार की जनता के साथ है।

---विज्ञापन---

पिता के आदर्श पर आगे बढ़ा

चिराग ने कहा कि वह वैशाली की धरती को नमन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक साजिश कर कुछ लोगों ने उनके परिवार और पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन मैं साजिशकर्ताओं के आगे ना झुका और ना ही डरा, बल्कि अपने पिता के आदर्श पर आगे बढ़ते रहा। उन्होंने कहा कि वे बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट के थीम को आगे बढ़ा रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता मिली है।

 

---विज्ञापन---

इनपुट-मुकुल और सौरभ कुमार

First published on: Mar 10, 2024 06:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola