सौरव कुमार
Chirag Paswan Target on Bihar CM Nitish Kumar: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने को लेकर एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को केंद्र सरकार के समक्ष अपनी नीतियों की कमी को स्वीकारना होगा और ये मानना होगा कि 19 साल में लागू की गई उनकी नीतियां बिहार की अर्थव्यवस्था इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों की आय में बढ़ोतरी करने में नाकाम रही हैं। चिराग पासवान ने ये भी कहा कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के समर्थन में है।
सीएम नीतीश पर चिराग का हमला
बिहार सरकार बिहार में आज भी 75 साल के बाद विशेष राज्य की दर्ज की मांग करने की जरूरत क्यों पड़ी। क्यों मुख्यमंत्री की नीतियों से विकाश नहीं हुआ क्यों दर्ज की जरूरत है लेकिन उसे दर्जे में जब तक केंद्र की मॉनिटरिंग नहीं होगी तब तक बिहार का विकास नहीं होगा बिहार ऐसा राज्य है जहां केंद्र सरकार के द्वारा दी गई राशियों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाता है ऐसे में विशेष राज्य के दर्जे की बात की जाती है तो इस बात को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए की मॉनिटरिंग के माध्यम से ही विशेष राज्य के दर्जे की राशि को सुविधा मिले।
PM मोदी के सामने क्या कहेंगे सीएम नीतीश
प्रधानमंत्री के सामने जाकर उनको चुनौती देने के लिए आपके पास शब्द और उदाहरण होने चाहिए। नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री दावेदारी लेकर आए थे तो वो गुजरात मॉडल लेकर आए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कौन सा मॉडल लेकर उनके सामने जाएंगे। वहां, उनके सामने अपनी बेइज्जती करवाना यह उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं भगवंत मान की बेटी सीरत, जिसने पिता पर गंभीर आरोप लगा मचाई सनसनी, अब अचानक क्यों चर्चा में?
सीएम नीतीश कुमार की वाराणसी रैली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी रैली करने जाएंगे इस पर चिराग पासवान ने तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में कोई सुनता नहीं है वह बनारस जाएंगे बिहार की जनता ने जिनको अस्वीकार कर दिया है और वह सोचते हैं कि दूसरे राज्य की जनता में सुनना चाहेगी क्या लेकर जाएंगे वह बनारस। बिहार और बनारस बहुत दूर नहीं है क्या बनारस के लोग नहीं जानते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में क्या किया है हकीकत है कि बनारस विकसित हो चुका है काशी विश्वनाथ मंदिर जैसी कोई भी मंदिर बिहार में आपको दिखाई दे रही है क्या जिस तरीके से उसे क्षेत्र का विकास हुआ है। बिहार के किसी मंदिर का विकास उसे तरीके से किया गया क्या बिहार की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है कौन सा मॉडल लेकर बनारस जाएंगे नीतीश कुमार।
छापेमारी की तस्वीर
कांग्रेस सांसद पर छापेमारी को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के कांग्रेस के लोग बताएं बहुत ईमानदारी और विकास की बात करते हैं इसको झुठलाया नहीं जा सकता। जहां पर छापेमारी हो रही है वहां इस तरीके की तस्वीर भी सामने आ रही है अलमारियां नगदी से भरी पड़ी है इसको गिनने में संभवत दिनों लाग गए।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines