Chirag Paswan Statement On Bihar Assembly Election 2025 : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। किसके नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार सीएम फेस होंगे। यानी उनकी अगुवाई में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा।
हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से कहा कि इस बार भी लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने कई दावे किए थे कि खाता नहीं खुलेगा और तमाम तरह की बातें की गई थीं, लेकिन हकीकत में रिजल्ट क्या आया? हमलोग अधिकांश सीट बिहार में जीत गए। यहां तक विपक्ष ने कह दिया था कि हम हाजीपुर सीट भी हार रहे हैं, लेकिन मेरी पार्टी ने 5 की 5 सीटें जीतीं।
यह भी पढ़ें : ‘विपक्ष खुद को खुश कर सकता है…’ झुनझुना मंत्रालय बताने वालों को चिराग का जवाब
बिहार में डबल इंजन की सरकार से हो रहा विकास : चिराग पासवान
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार से ही विकास हो सकता है। राज्य में एक लंबे समय तक विरोधाभास की सरकार रही थी। केंद्र में किसी और की सरकार थी तो बिहार में किसी और की। एक लंबे समय के बाद बिहार को डबल इंजन की सरकार मिली, इसलिए लोगों ने आम चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करने का काम किया। जिन सीटों पर हार मिली, उसका कारण सबको पता है। अगर उन सीटों पर हमलोग ही चुनाव लड़ते तो स्थिति बेहतर हो सकती थी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA : केंद्रीय मंत्री
चिराग पासवान ने आगे कहा कि अब जनता ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को जीताने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में चुनाव लड़ेगा। चुनाव के बाद राज्य में एनडीए की ही सरकार बनेगी।
बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह कोई दबाव की राजनीति नहीं है बल्कि हमारी मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार की कौन सी पार्टी ऐसी है जो इसकी मांग नहीं करेगी या इस मांग से सहमत नहीं होगी? हम इसके पक्ष में हैं। हम एनडीए सरकार में हैं, भाजपा गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और पीएम मोदी हमारे नेता हैं जिन पर हम सभी को भरोसा है। अगर हम यह मांग उनके सामने नहीं रखेंगे तो हम किससे मांगेंगे?
यह भी पढ़ें : संसद में हाथों में हाथ डाले दिखे Kangana Ranaut और Chirag Paswan, पास आते ही खिलखिला उठे पुराने दोस्त
बिहार भाजपा ने किया बड़ा ऐलान
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार भाजपा के नेता भी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में सीएम फेस नीतीश कुमार ही होंगे। उनकी अगुवाई में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा। दिल्ली में शनिवार को हुई जेडीयू की बैठक में भी फैसला लिया गया था कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ही पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines