हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चिराग पासवान का नीतीश पर हमला, बोले- हर गठबंधन को डुबाने की क्षमता रखते हैं मुख्यमंत्री, 2024 में NDA की होगी सबसे बड़ी जीत

चिराग पासवान ने दावा किया है कि विपक्ष को हुआ हर नुकसान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही हुआ है।

विज्ञापन
चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 के आम चुनाव को लेकर कहा कि एनडीए इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी। नीतीश को पासवान ने I.N.D.I.A. (इंडिया) समेत हर विपक्षी गठबंधन के लिए खतरनाक बताया।

पासवान ने कहा कि चाहे इंडिया हो या कोई और गठबंधन… अगर कोई ऐसा नेता है जो पूरे गठबंधन को डुबा सकता है तो वह नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन को कोई नुकसान हुआ है तो वह नीतीश कुमार और उनके बयानों की वजह से हुआ है।

लोजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने महिला और दलित विरोधी बयान दिए हैं, उनके राजनीतिक लाभ के लिए जिस तरह से बिहार में जाति सर्वे में गड़बड़ी की गई है, इसे जनता अच्छी तरह से समझ गई है। चिराग पासवान ने दावा किया कि विपक्ष की हार के लिए सबसे बड़ा कारण नीतीश कुमार हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola