हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'किसका स्वास्थ्य बेहतर है सीएम का कि इन लोगों का'? तेजस्वी के बयान पर बोले चिराग पासवान

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “मैं जहां पर भी जा रहा हूं तो एक बात तय है कि NDA की सरकार बनने जा रही है. जिन लोगों को घमंड है और घमंड में दूसरों को आंखे दिखा रहे हैं, राजद जैसी पार्टी पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था.

विज्ञापन
चिराग पासवान

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “मैं जहां पर भी जा रहा हूं तो एक बात तय है कि NDA की सरकार बनने जा रही है. जिन लोगों को घमंड है और घमंड में दूसरों को आंखे दिखा रहे हैं, राजद जैसी पार्टी पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि “मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है. उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है, लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं.

पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था

चिराग पासवान ने कहा कि राजद जैसी पार्टी पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था और अगर उस समय हम लोग एक होते तो ये लोग कई जगह पर अपना खाता भी नहीं खोल पाते. इस बार तो हम पांचों दल एकसाथ हैं और महागठबंधन विभाजित है पूरी परिस्थिति पलट चुकी है लेकिन उस परिस्थिति में भी NDA ने सरकार बना ली थी। तो इस बार हम कितनी मजबूती से सरकार बनाने जा रहे हैं हम जहां-जहां पर जा रहे हैं लोगों का उत्साह दिख रहा है ये दर्शाता है कि NDA बड़े बहुमत से सरकार बनने जा रही है।”

महागठबंधन पूरे तरीके से ढह गया- चिराग पासवान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है. उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है, लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं. इतना होने के बाद भी ये लोग एसी कमरे से बाहर नहीं निकल रहे हैं और मुख्यमंत्री दिन रात प्रचार करने में लगे हुए हैं, तो ऐसे में किसका स्वास्थ्य बेहतर है, मुख्यमंत्री का कि इन लोगों का? जो महागठबंधन के लोग एसी कमरों का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और मोह छोड़ेंगे भी कैसे जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर उंगली उठा रहे हैं. महागठबंधन का स्वास्थ्य पूरे तरीके से खत्म हो गया है. महागठबंधन पूरे तरीके से ढह गया है तो जो लोग सीएम के ऊपर उंगली उठा रहे हैं उन्हें सीखना चाहिए कि कितनी चिंता के साथ वो दिन रात बिहार के लिए कार्य कर रहे हैं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें