Bihar Liquor Death: चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा 200 से ज्यादा मौत, दबाया जा रहा सच 

मृतकों के परिजनों से मिलते चिराग पासवान

मृतकों के परिजनों से मिलते चिराग पासवान

Bihar Liquor Death: बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामलों में LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने  शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब कांड में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन यह सच दबाया जा रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1604068603770589184?s=20&t=7cj02JXPPL5fOZYnwEAP5w

विज्ञापन

आगे मीडिया को बयान देते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतकों का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोग मृतकों के परिवार पर दवाब डाल रहे हैं। उन्हें बोला जा रहा है कि वह ऐसा कतई न कहें कि शराब पीने से मृत्यु हुई है नहीं तो जेल भेज देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर CM की खामोशी उनका भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन होना दर्शाती है।

https://twitter.com/LJP4India/status/1604019800342429696?s=20&t=7cj02JXPPL5fOZYnwEAP5w

विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को चिराग पासवान शराब कांड के मृतकों के परिजनों से मिलने छपरा, मशरक पहुंचे थे। इस दौरान बड़ा भावुक माहौल हो गया। परिजन चिराग के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। चिराग ने  बिहार सरकार से मृतकों के परिजन को उचित मुआवाजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि छपरा में जहरीली शराब से अब तक कुल करीब 73 लोगों के मौत हो चुकी है। कुछ बीमार अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ