Chirag Paswan Road Show Video : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। बिहार की वैशाली लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चिराग पासवान ने LJP(R) उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में रोड शो किया था। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक विधायक खुलेआम पैसे बांटते हुए दिखे। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की है।
लोकसभा चुनाव में पैसा और शराब बांटना कानून का उल्लंघन है। इसके बाद भी नेता वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे हैं। इसका ताजा मामला बिहार के वैशाली से आया है, जहां से एनडीए के तहत एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली में एक रोड शो किया, जिसमें काफी भीड़ उमड़ी थी।
यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव ने 200 पार का केक काटा, सहनी बोले- क्यों मिर्ची लगवाते हो? Video Viral
विधायक ने बांटे पैसे
रोड शो में चिराग पासवान के साथ उम्मीदवार वीणा देवी और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह थे। चुनाव के दौरान विधायक राजू कुमार सिंह पैसे बांटने नजर आए। वे अपनी जेब से निकालकर किसी को देते हुए दिखे। पैसे देते हुए विधायक कैमरे में कैद हो गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष को हमला करने का एक और मौका मिल गया।
यह भी पढ़ें : लालू यादव की बेटी के खिलाफ FIR, सारण हिंसा मामले में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आरजेडी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र लिखा है, जिसमें पार्टी ने कहा कि वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में 22 मई को चिराग पासवान और वीणा देवी का एक रोड शो हुआ था। इस रोड शो में विधायक राजू कुमार सिंह द्वारा गाड़ी पर रुपये बांटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आरजेडी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि इस वीडियो की जांच कर विधायक राजू कुमार सिंह को चुनाव पूर्ण होने तक जिला बदर किया जाए।
संबंधित खबरें
बिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
13 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines