लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, हम पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन भी पहुंचे।
इफ्तार में इन बड़े नेताओं के अलावा मुस्लिम समाज के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। हालांकि कई मुस्लिम संगठनों ने चिराग पासवान के इस इफ्तार का बहिष्कार भी किया। मीडिया के पूछने पर चिराग पासवान ने बहिष्कार करने वालों के बारे में कहा की बिहार में कांग्रेस के बाद 15 साल राजद की सरकार रही। जिन लोगों ने मुसलमानों को हाशिए पर रखने का काम किया कुछ लोग उनका संरक्षण कर रहे।
जब हिंदू-मुस्लिम एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो आवाम में भाईचारे का पैगाम जाता है
चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपने पिता के सिद्धांतों पर चल रहा हूं। मैं हिंदू हूं, लेकिन ऐसी इफ्तार आयोजित कर रहा हूं क्योंकि इससे समाज में एकता का संदेश जाता है। जब हिंदू- मुस्लिम एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो आवाम में भाईचारे का पैगाम जाता है।
2005 में पार्टी कुर्बान की, भाईचारा के अवसर पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
चिराग ने कहा कि कुछ धार्मिक संगठन पक्षपात करते हैं, जिससे उनकी पवित्रता पर भी सवाल उठते हैं। चिराग पासवान ने कहा की उनके पिता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2005 में अपनी पार्टी इसलिए कुर्बान कर दी की बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री होना चाहिए। लेकिन आज ये लोग आरजेडी और कांग्रेस की बात बोल रहे है। लेकिन मुझे किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। ये भाईचारा का अवसर है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कई दिग्गज नेता हुए चिराग की इफ्तार पार्टी में शामिल
बता दें चिराग पासवान द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में बीजेपी सहित एनडीए गठबंधन के नेता भी शामिल हुए। बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी के अलावा मंत्री मंगल पाण्डेय, मंत्री प्रेम कुमार थे तो हम पार्टी के तरफ से संतोष सुमन और विधायक अनिल कुमार मौजूद थे। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की तरफ से उनके कई नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: बिहार के हर व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का कर्ज, तेजस्वी ने किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
18 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
22 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines