हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025: बिहार में चिराग पासवान NDA के लिए क्यों जरूरी, हटे तो कितना नुकसान?

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद भी एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है. चिराग पासवान 35 सीटें मांग रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं उन्हें 25 सीट ऑफर हो रही हैं. जानें, चिराग पासवान बिहार में एनडीए के लिए क्यों जरूरी हैं, अगर चिराग हटे तो क्या समीकरण बन सकते हैं?

विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Chunav 2025 seat sharing controversy : बिहार में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान खुलकर कुछ नहीं बोल रहे. चिराग बीते दिन जब दिल्ली से पटना लौटे तो ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी’, या ‘जीना है तो मरना सीखो’, सरीखे बयान बगावत के संकेत दे रहे हैं. बता दें कि चिराग अभी भी 35 सीटों पर अड़े हैं, जबकि बीजेपी के तरफ से 25 सीट तक ऑफर दी जा चुकी है. अब चिराग पासवान ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है. समझने वाली बात यह है कि बिहार में चिराग पासवान NDA के लिए क्यों जरूरी हैं? अगर चिराग पासवान हटते हैं तो क्या समीकरण बनते हैं?

2020 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को पहले देखें

बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने एनडीए से अलग होकर 136 सीटों पर चुनाव लड़ा था. अधिकतर उम्मीदवार जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ उतारे थे. इससे एनडीए का वोट बैंक बंटा और जेडीयू ने 27 सीटें गंवाईं और नीतीश की पार्टी की सीटें 71 से घटकर 43 हो गई थीं. दोबारा यही स्थिति बनी तो जेडीयू को फिर 20 से 30 सीटों का नुकसान हो सकता है. चिराग पासवान को साथ रखना जरूरी है. उनके हटने से न सिर्फ वोट बैंक का नुकसान होगा, बल्कि आंतरिक कलह भी बढ़ सकती है, जिसका फायदा विपक्ष को मिलेगा.

2024 लोकसभा चुनाव में लोजपा ने सभी 5 सीटें जीतीं

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने पांच सीटें दी थीं, जिसमें पार्टी ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर अपनी ताकत का अहसास करवाया था. यह पांच सीटें NDA की कुल 30 सीटों में महत्वपूर्ण हैं. चिराग पासवान अब उन्हीं लोकसभा क्षेत्र के तहत आते विधानसभा क्षेत्र की टिकटें मांग रहे हैं. सूत्र बताते हैं चिराग ने 35 सीटें मांगी हैं, लेकिन भाजपा उन्हें 25 सीटें ऑफर कर रही है. अगर वे हटते हैं तो NDA को बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों के लिए अलग विकल्प तलाशने होंगे.

विज्ञापन

बिहार में चिराग पासवान की ताकत क्या?

बिहार में पासवान समुदाय की नौ फीसदी आबादी NDA का कोर वोटर है. चिराग पासवान के हटने से 3-5% वोट बंट सकता है, खासकर उत्तरी-पूर्वी बिहार के अंतर्गत आते समस्तीपुर, वैशाली, हाजीपुर में. वहीं, भाजपा के दलित वोट बैंक को भी तगड़ी सेंध लग सकती, क्योंकि चिराग पासवान युवा-दलित इमेज रखते हैं. X पर यूजर्स का भी मानना है कि, “एनडीए से चिराग हटे तो बिहार में पासवान वोट बिखर सकता है”. चिराग पासवान को कुछ लोग किंगमेकर के रूप में भी देखते हैं. अगर वह एनडीए से बाहर होते हैं तो यह वोट बैंक एनडीए से दूर जा सकता है, जो जीत-हार का फैसला कर सकता है.

NDA की रणनीति और BJP की मजबूरी

बिहार में BJP-JDU की सीटें भी पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम होंगी. छोटे दलों को भी साथ लेकर चलना एनडीए की रणनीति में शामिल है. चिराग के बिना NDA की एकजुटता टूटेगी और महागठबंधन को फायदा होगा. चिराग वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं, उनके हटने से केंद्र में मंत्री पद और बिहार में उनकी पार्टी की लोकसभा सीटें भी खतरे में होंगी. वहीं, चिराग पासवान अगर अकेले लड़ते हैं तो उनकी पार्टी का खाता खुलना मुश्किल है. वहीं, BJP उन्हें मनाने की कोशिश में है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola