हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhatapur Election Result 2025 LIVE: छातापुर सीट से बीजेपी के नीरज सिंह बने विधायक, 122491 वोटों के साथ राजद को हराया

Chhatapur Result 2025 LIVE: छातापुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी के नीरज कुमार सिंह ने यहां से जीत हासिल कर ली है. उन्हें कुल 122491 वोट मिले थे.

विज्ञापन

Live Updates

15:30 (IST) 14 Nov 2025

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट राजद रह गई पीछे...

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ छातापुर में लहराएगी जीत का पर्चम.

13:46 (IST) 14 Nov 2025

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: बीजेपी ने तीसरी बार दिया था नीरज कुमार सिंह को टिकट

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट से बीजेपी ने तीसरी बार नीरज कुमार को टिकट दिया था. इस बार फिर वे लीड करते दिख रहे हैं.

12:57 (IST) 14 Nov 2025

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट से BJP के नीरज कुमार सिंह आगे चल रहे हैं

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट से BJP के नीरज कुमार सिंह आगे, दूसरी बार मिला था टिकट, फिर विधायक बनने की रेस में बरकरार.

11:36 (IST) 14 Nov 2025

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट से बीजेपी को बढ़त

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार सिंह आगे चल रहे हैं.

08:14 (IST) 14 Nov 2025

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: छातापुर सीट के लिए वोट शुरू

Chhatapur Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की छातापुर सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है. पोस्टल बैलेट के वोटों की हो रह गिनती.

Chhatapur Election Result 2025 LIVE : छातापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने कुल 1,22,491 वोट प्राप्त करते हुए राजद के प्रत्याशी को 16,178 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है. यह जीत नीरज सिंह के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए चुनाव मैदान में मजबूती दिखाई. नीरज कुमार सिंह इस सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

छातापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि भाजपा ने छातापुर विधानसभा सीट से नीरज कुमार सिंह पर भरोसा जताया है. वह इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने एक बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा. इसके बाद 2 बार BJP के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल कर चुके हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने डॉ. विपिन कुमार सिंह को टिकट दिया है. नीरज कुमार जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं डॉ. विपिन कुमार को भी संभावित विजेता उम्मीदवार के रुप में देखा जा रहा है.

छातापुर विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि छातापुर विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिंह जीते थे. उन्हें 93,755 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विपिन कुमार को 20,635 वोटों से हराया था. विपिन कुमार को उस चुनाव में 73,120 वोट मिले थे, वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार देव नारायण सदा को 4,274 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
नीरज कुमारभाजपा93755
विपिन कुमारराष्ट्रीय जनता दल73,120

छातापुर विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में भी नीरज कुमार सिंह ही जीते थे और भाजपा विधायक बने थे. उन्हें 75697 वोट मिले थे। उनके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने जहूर आलम को उतारा था, जिन्हें 66405 वोट मिले। इससे पहले 2010 के विधानसभा चुनाव में भी छातापुर सीट नीरज कुमार सिंह को जीत मिली थी. इस प्रकार साल 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट पर उन्हें जीत मिल चुकी है. छातापुर सीट से इस बार भी मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. विपिन कुमार सिंह के बीच है.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
नीरज कुमारभाजपा75697
जहूर आलमराष्ट्रीय जनता दल66405

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें