हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhapra News: छपरा में हत्या के बाद बवाल, धारा 144 लागू, बिहार-यूपी के बॉर्डर एरिया में इंटरनेट बंद

विज्ञापन

Chhapra News: छपरा के मुबारकपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। युवक की हत्या के बाद गुस्साएं लोगों ने मुखिया के घर को आग के हवाले कर दिया। बवाल के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मांझी और एकमा प्रखंड में धारा 144 लगा दी। छपरा सहित यूपी बाॅर्डर के क्षेत्रों में नेट बंद कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की है। इसके साथ ही रेपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी की गई है।

पुलिस के आलाधिकारियों ने किया क्षेत्र का दौरा

घटना के दूसरे दिन एडीजी सुशील मानसिंह और अन्य अधिकारियों ने मुबारकपुर का दौरा किया। अधिकारियों ने गांव में घूमकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।

और पढ़िए –Bihar: ये क्या…? 2 KM रेलवे की पटरी उखाड़ ले गए चोर, 2 अफसर सस्पेंड

बवाल के बाद पुलिस की ओर से अधिक सतर्कता बरती जा रही है। आसपास की सभी सड़कों पर बैरिकेटिंग कर सघन जांच चलाई जा रही है।

ये था पूरा मामला

मुखिया पति विजय यादव पर फायरिंग के आरोप में गुरुवार शाम 3 युवकों को फार्म हाउस में बंधक बनाया गया। तीनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर उनकी जमकर लाठियों से पिटाई की गई थी। इसमें युवक अमितेश कुमार सिंह (35) की मौत हो गई। राहुल कुमार सिंह (23) और आलोक कुमार सिंह (25) की हालत गंभीर है। उनका इलाज पटना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें