Chapra News: बिहार के छपरा में आज गाजीपुर-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते रह गई। रेलकर्मी की सजगता के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के गौतमस्थान छपरा जंक्शन के मध्य सेंगर टोला गांव के समीप रेल की पटरी टूटी हुई थी। निरीक्षण के दौरान ट्रैक कर्मी ने देखा कि पटरी में चार इंच की दरार है तो उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए छपरा से बलिया की ओर आ रही कोलकाता गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रुकवा दी।
इसके बाद लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाया और गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन टूटी हुई पटरी से करीब 100 मीटर पहले रूक गई। इसके बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद घटनस्थल से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी हुई पटरी की रिपेयरिंग की। इस दौरान एक घंटे का ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
ये भी पढ़ेंः UP में बृजभूषण सिंह के पांव छूने वाले थाना प्रभारी का क्यों हुआ तबादला? जानें पूरा मामला
घटना की जांच के आदेश
कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रहीं पटरी रिपेयर होने के बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य के रवाना हो सकी। फिलहाल पटरियों को रिपेयर कर दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।
ठंड के कारण आते हैं ऐसे क्रैक
मामले में आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि ठंड आने पर रेलवे ट्रै्क में ऐसे क्रैक आ जाते हैं। अभी कॉशन पर गाड़ी चल रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। पहली नजर में ये किसी की साजिश नहीं लगती है।
ये भी पढ़ेंः Video: शर्म करो सरकार! चंदा जुटाकर गड्ढा भरते लोगों का वीडियो वायरल, ताकि न हो हादसा
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines