Bihar Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन रहा। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में आकर तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक रिपोर्टिंग कुर्सी टेबल को उठाकर पटकने लगे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
महज 16 मिनट चली कार्यवाही
हंगामे के चलते बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को सिर्फ 16 मिनट ही चली। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही 6 मिनट चली। जिसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा होने लगा। जिसके चलते 10 मिनट बाद ही कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिसमें बीजेपी तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर अड़ी रही। बीजेपी के विधायक चार्जशीटेड मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा दो, इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इसे मौजूदा समय में राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा करार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज होने पर मंत्री से इस्तीफा लेने वाले सीएम चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं?
https://twitter.com/AHindinews/status/1678720221824303105?s=20
भाजपा झूठा पार्टी है बीजेपी
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया। कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नही है। केवल हंगामा करना इनका मकसद है। हमने कौन सा अपराध किया जिस पर आप भ्रष्टाचारी कह रहे हैं? कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हई, जेल में रहकर आए और अब भाजपा उनको माला पहना रही है। भाजपा वॉशिंग मशीन है। इनका पाउडर खत्म हो रहा है और मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगी। भाजपा छूठ बोलने की फैक्ट्री, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। जनता ‘भारतीय झूठा पार्टी’ पर ताला लगाने वाली है।
बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि चार्जशीट हो जाने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। जब तक न्यायालय में दोष सिद्ध न हो जाए, तब तक वो दोषी नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: हेट स्पीच न दे कोई पार्टी, मणिपुर हिंसा पर SC की नसीहत, सेना को निर्देश जारी करने से किया इंकार
संबंधित खबरें
बिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 mins agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
39 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines