हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Chakai Election Result 2025: मंत्री सुमित कुमार सिंह को मिली करारी हार, RJD की सावित्री को मिली बड़ी जीत

Chakai Assembly constituency
विज्ञापन

Live Updates

20:13 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: बिहार के मंत्री सुमित कुमार सिंह बुरी तरह से हारे

बिहार के चकाई में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह को आरजेडी की सावित्री देवी ने 12972 वोटों से हरा दिया है. पूरे राज्य में खराब प्रदर्शन कर रही आरजेडी को इस सीट पर बड़ी खुशी मिली.

16:37 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: मंत्री सुमित कुमार सिंह हुए पीछे

बिहार की मौजूदा सरकार में मंत्री सुमित कुमार सिंह फिलहाल बहुत ज्यादा पीछे चल रहे हैं. आरजेडी की सावित्री देवी फिलहाल लगभग 8 हजार वोट से आगे चल रही हैं.

14:10 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

11:48 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: सुमित कुमार सिंह फिर निकले आगे

जेडीयू के सुमित कुमार सिंह ने अब एक बार फिर से कमबैक कर लिया है. सुमित फिर से पहले स्थान पर आ गए हैं. वहीं आरजेडी की सावित्री देवी अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

10:32 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: पीछे चल रहे हैं सुमित कुमार सिंह

बिहार में सभी सीटों पर अब रुझान आ गए हैं. जहां पर चकाई में अब आरजेडी की सावित्री देवी आगे चल रही हैं. वहीं जेडीयू के सुमित कुमार सिंह अब पीछे हो गई हैं.

09:16 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: चल रही है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

07:59 (IST) 14 Nov 2025

Chakai Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होने वाली है मतगणना

चकाई में भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. जहां पर आरजेडी की सावित्री देवी का दबदबा रहा है, ऐसे में एनडीए को यहां पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है.

Chakai Election Result 2025: बिहार की जमुई जिले के चकाई विधानसभा सीट का आज फैसला हुआ. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन वोटों की गिनती हुई. चकाई विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी. बिहार में स्थित ये जमुई जिले की चकाई विधानसभा है और इसकी सीट पर मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी और जनता दल यूनाइटेड के सुमित कुमार सिंह के बीच था. जहां पर सावित्री देवी ने बड़ा उलटफेर करके मंत्री सुमित कुमार सिंह को हरा दिया.

चकाई Election Result 2025 

बिहार के चकाई विधान सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी खड़ी थी. NDA की ओर से ये सीट जनता दल यूनाइटेड के पास थी. उन्होंने यहां से बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह को टिकट दिया था. आरजेडी की सावित्री देवी को 80357 वोट मिले, तो वहीं सुमित कुमार सिंह 67385 वोट ही मिले. जिसके कारण ही सावित्री देवी को 12972 वोटों से जीत मिली. इस सीट से संजय प्रसाद को भी 48065 वोट मिले. वहीं चंदन कुमार सिंह को 12502 वोट मिले हैं. जिसने जेडीयू के सुमित कुमार सिंह का काम खराब किया.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

Chakai Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±%
निर्दलीयसुमित कुमार सिंह45,54824.02+0.77
राजदसावित्री देवी44,96723.71−7.6
जद(यू)संजय प्रसाद39,31920.73

Chakai Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
राजदसावित्री देवी47,06431.31
निर्दलीयसुमित कुमार सिंह34,95123.25
लोजपाविजय कुमार सिंह28,53518.98

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित जमुई जिले की चकाई नाम की विधानसभा सीट है. इस सीट पर लगभग 98.69 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. वहीं 1.31 शहरी मतदाता भी हैं. चकाई विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 15.6 प्रतिशत है. जबकि अनुसूचित जनजातियों की आबादी 10.56 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 11.5 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से महागठबंधन का ही दबदबा रहा है, जिसे सावित्री देवी ने सही साबित कर दिया. 2020 के विधानसभा के समय 2,87,038 वोटर इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के समय तक बढ़कर 3,25,787 हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola