Bihar News: नए साल के पहले हफ्ते से बिहार में जातीय गणना शुरु होने वाली है। पहले फेज में आवासीय मकानों की गिनती होगी। पटना के वीआईपी इलाकों जहां अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के आवास हैं यह काम शुरू होगा जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी से जातीय गणना का पहला फेज शुरू होगा। सबसे पहले प्रत्येक मकान में नंबर डाला जाएगा। फिर इसके बाद घर के मुखिया का नाम, घर के सदस्यों का नाम नोट किया जाएगा। करीब दो हफ्ते 21 जनवरी तक आवासीय मकानों की गिनती होगी।
दूसरे चरण में यह होगा
पहले फेज का काम खत्म होने के बाद दूसरे चरण अप्रैल 2023 में शुरू होगा। हर घर में रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी ली जाएगी। इसमें जाति, पेशा सहित 26 कॉलम का फॉर्म है। बता दें पटना जिले में कुल 45 प्रक्षेत्र बने हुए हैं। छह गणक खंड पर एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। कुल 2116 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। सभी गणना कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
जब गर्माई राजनीति…
2022 में जातीय गणना को लेकर बिहार में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था। इस मंडल ने देश में जातीय गणना कराए जाने की मांग की थी। उस समय केंद्र सरकार ने ऐसा संभव नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने खर्च पर जातीय गणना कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले जातीय जनगणना को लेकर बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से विधेयक पास हुआ था।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines