---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar: रमजान में डीजे बजाने पर विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; 6 घायल

बक्सर में एक पक्ष ने दूसरे को डीजे बंद करने का आग्रह किया। दरअसल, उस समय तरावीह की नमाज का समय हो रहा था। इस मामले में 6 लोग घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

बबलू उपाध्याय, बक्सर

बक्सर के ब्रह्मपुर थाना इलाके में बाजा बजाने को लेकर दो गुट में मारपीट हुई है। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर तनाव का माहौल बन गया था है। इस मामले में छह लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर डुमरांव एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस के अनुसार इलाके में पुलिस बल तैनात है, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

दोनों पक्षों में हुआ विवाद, पड़ोसियों ने कराया बीच बचाव 

जानकारी के अनुसार यह घटना ब्रह्मपुर के वार्ड 7 की है। रविवार की देर शाम यहां एक बर्थडे पार्टी में डीजे चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने डीजे बंद करने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि वह तरावीह की दुआ का वक्त था। जन्मदिन वाले घर में लोगों ने डीजे बंद करने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

उस समय तो पड़ोसियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया। सोमवार सुबह दोनों पक्ष इस बात पर फिर आमने-सामने हो गए और इसके बाद एक पक्षों ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घायलों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

हमलावर हिरासत में, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। हमलावर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बारे में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि रविवार की शाम डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही थाना व 112 की टीम भेजी गईं थी। मामला कंट्रोल में हो गया था। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

First published on: Mar 24, 2025 09:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola