बिहार में सरकार के गठन के बाद राज्य भर में अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है. शनिवार को खुसरूपुर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. स्थानीय प्रशासन ने वर्षों से स्टेशन रोड के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया है. इस कार्रवाई से आस-पास हड़कंप मचा रहा, जबकि आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है.
शनिवार सुबह की गई बुलडोजर कार्रवाई
शनिवार सुबह जैसे ही नगर प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ स्टेशन रोड पहुंची, वहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस अभियान का नेतृत्व अंचल पदाधिकारी (CO) उत्तम राहुल, खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक संयुक्त रूप से कर रहे थे. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और दलबल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी विरोध की स्थिति से निपटा जा सके.
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल सांकेतिक नहीं है, बल्कि स्टेशन रोड को पूरी तरह सुव्यवस्थित करने के लिए चलाया जा रहा है. बुलडोजर ने कई पक्के और कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.
खुसरूपुर स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में था. दुकानदारों और स्थानीय रसूखदारों ने सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा था, जिससे रास्ता संकरा हो गया था.
इस वजह से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को हर दिन भीषण जाम से जूझना पड़ता था. कई बार स्थिति इतनी विकट हो जाती थी कि समय की कमी के कारण यात्रियों की ट्रेनें तक छूट जाती थीं. स्थानीय लोगों में इसे लेकर लंबे समय से आक्रोश था.
संबंधित खबरें
बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 5 मासूमों की मौत
54 mins agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines