BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) में स्टाफ नर्स पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार खाली पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से ही शुरू हुई और 23 मई को समाप्त होगी। भर्ती के माध्यम से 11,389 खाली पदों को भरा जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और नौकरी के अनुभव को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक तय किए गए हैं, जबकि नौकरी के अनुभव के लिए 25 अंक तय किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- नहीं क्रैक कर पाए UPSC? ना हों परेशान, इन फील्ड में बनाएं करियर, होगी तगड़ी कमाई
कितनी देनी होगी फीस?
1. आरक्षित/अनारक्षित श्रेणियों की महिला आवेदक (बिहार की स्थायी निवासी) को 150 रुपए देने होंगे
2. सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग (बीसी), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 600 रुपये देने होंगे
3. अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) आवेदक (बिहार के स्थायी निवासी) के लिए 150 रुपए तय किए गए हैं।
4. बिहार से बाहर के आवेदको को 600 रुपय तय किए गए हैं।
5. बता दें कि फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल करके ऑनलाइन कर सकते हैं।
कैसे भरे फार्म?
1. बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, ‘स्टाफ नर्स रजिस्ट्रेशन 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3. जरूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
4. आवेदन पत्र भरें, फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
5. साथ ही आगे के लिए भरे हुए फार्म को डाउनलोड करें और अपने पास सेफ रख लें।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की डिग्री होनी चाहिए। उन्हें बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पटना में रजिस्टर्ड भी होना चाहिए। आयु की बात करें तो अनारक्षित (पुरुष) की आयु 37 साल , अनारक्षित (महिला) की आयु 40 साल, बीसी/ओबीसी की आयु 40 साल और एससी/एसटी की आयु 42 साल होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- BE और BTech में क्या है अंतर? जानें आपके करियर के लिए कौन सा कोर्स रहेगा बेस्ट
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
10 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
14 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines