BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार में नर्सों के 11,389 पदों पर वैकेंसी

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से 11,389 खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

BTSC Recruitment

BTSC Recruitment

सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन प्रोसेस  में लिखित परीक्षा और नौकरी के अनुभव को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक तय किए गए हैं, जबकि नौकरी के अनुभव के लिए 25 अंक तय किए गए हैं।

कितनी देनी होगी फीस?

1. आरक्षित/अनारक्षित श्रेणियों की महिला आवेदक (बिहार की स्थायी निवासी) को 150 रुपए देने होंगे

2. सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग (बीसी), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 600 रुपये देने होंगे

3. अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) आवेदक (बिहार के स्थायी निवासी) के लिए 150 रुपए तय किए गए हैं।

4. बिहार से बाहर के आवेदको को 600 रुपय तय किए गए हैं।

5. बता दें कि फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल करके ऑनलाइन कर सकते हैं।

कैसे भरे फार्म?

1. बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर, ‘स्टाफ नर्स रजिस्ट्रेशन 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

3. जरूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें

4. आवेदन पत्र भरें, फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।

5. साथ ही आगे के लिए भरे हुए फार्म को डाउनलोड करें और अपने पास सेफ रख लें।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की डिग्री होनी चाहिए। उन्हें बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पटना में रजिस्टर्ड  भी होना चाहिए। आयु की बात करें तो अनारक्षित (पुरुष) की आयु  37 साल , अनारक्षित (महिला) की आयु 40 साल, बीसी/ओबीसी की आयु 40 साल और एससी/एसटी की आयु 42 साल होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ