bride gave triple talaq after marriage: देश भर में तीन तलाक से जुड़े मामले लगातार सामने आने के बाद बिहार से इसी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया। हर बार की तरह ऐसे मामलों में पुरुष पक्ष की ओर से तलाक दिया जाता है लेकिन इस बार बिहार से सामने आए मामले में निकाह के महज 12 घंटे बाद ही दुल्हन ने अपने पति को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इस मामले में दुल्हन की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद इलाके भर में इसकी चर्चा हो रही है।
सामान और खाने-पीने की व्यवस्थाओं से शुरू हुआ था विवाद
पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ का है, जहां बीती रात में कबूल है, कबूल है, कबूल है, के सहारे निकाह की रस्म पूरी हुई और निकाह हुआ। वहीं, सुबह-सुबह अचानक तलाक की गुंज उठने लगी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नवादा के अंसार नगर निवासी गुलाम नबी की बारात बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ पहुंची थी, जहां के इमाम कॉलोनी में स्थित एक मैरेज हॉल में निकाह का कार्यक्रम हुआ। निकाह के कुछ समय बाद लड़का और लड़की वालों के बीच खाने पीने की व्यवस्थाओं के साथ निकाह के सामान को लेकर विवाद हो गया था।
कहासुनी के बीद लड़की के भाई ने दूल्हे की कर दी पिटाई
सामान और खाने-पीने को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच मामला धीरे धीरे गर्म होता गया। निकाह के तुरंत बाद बाराती खाने की व्यवस्थाओं को लेकर लड़की वालों से बहस करने लगे। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ने लगे। मामले में काफी देर तक चले हंगामे के बीच गुस्साए लड़की के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।
बुजुर्गों के समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन, दे दिया तलाक
रातभर मैरेज हॉल में चले इस हंगामे के बीच लड़की वाले भी दूल्हे पक्ष की ओर से आए सामान पर आपत्ति जताने लगे। इसी बीच मामला बढ़ने के बाद सुबह होते ही लड़की ने बड़ा फैसला लेते हुए दूल्हे के साथ रहने से मना करने के साथ ही दुल्हन ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। कार्यक्रम स्थल में मौजूद दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने की और लड़की को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी, जिसके बाद लड़का – लड़की के बीच देखते ही देखते तलाक हो गया।
तीन तलाक के बाद घर लौटा दूल्हे का परिवार
इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि तीन तलाक से जुड़ी इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के दौरान दुल्हन की ओर से तीन तलाक दिए जाने के बाद दूल्हा और उसका पूरा परिवार पटना से रवाना हो गया।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
11 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
12 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines