हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: क्या लीक हो गया पेपर? 200 से ज्यादा छात्र हिरासत में, पुलिस ने बताई बड़ी वजह 

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: प्राथमिक जांच में छात्रों के पास से BPSC TRE 3.0 Exam 2024 से जुड़े एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने परीक्षा लीक संबंधी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: आज बिहार में BPSC TRE 3.0 का एग्जाम चल रहा है। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में एग्जाम हो चुका है। दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट में एग्जाम का समय है। इस बीच खबर है कि बिहार पुलिस ने हजारीबाग से करीब 200 छात्रों को हिरासत में लिया है। यह यहां पेलावल थाना क्षेत्र के कोहिनूर होटल में रुके हुए थे।

नाम की एक लिस्ट मिली

बताया जा रहा है कि जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है वह सब BPSC TRE 3.0 Exam 2024 देने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनके पास से एक लिस्ट मिली है, जिसमें कुछ छात्रों के नाम व अन्य डिटेल मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ गाड़ियों को नगवां टोल प्लाजा के पास से भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

मोबाइल फोन नहीं मिला

प्राथमिक जांच में छात्रों के पास से BPSC TRE 3.0 Exam 2024 से जुड़े एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने परीक्षा लीक संबंधी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। छात्र पेपर देने आए थे। उनके पास से मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पेपर लीक हुआ था।

पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। बताया गया था कि पेपर प्रिंटिंग प्रेस से जब ट्रांसपोर्ट करवाने वाली कंपनी के पास पहुंचा था उस समय उसे लीक करवाया गया था। वहीं, 29 फरवरी 2024 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में 12वीं के गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्रों के सोशल मीडिया पर लीक होने की बात वायरल हुई थी।

विज्ञापन

इनपुट-अमिताभ ओझा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola