BPSC Exam (नीरज त्रिपाठी/अमिताभ ओझा):
बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) के अध्यक्ष ने कहा है कि इसकी परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त होगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वह पूरे मन से परीक्षा दें। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा इकोनॉमिक ऑफेन्स यूनिट ने भी परीक्षा में बढ़ने वाले कैंडिडेंट्स को सलाह दी है कि वह किसी भी तरह के झांसे में फंसने से बचें। इसके साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो को चेताया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
जारी किया बयान
BPSC चेयरमैन ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। हम लोग इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के युग में जी रहे हैं लेकिन इस तरह की फेक न्यूज भी स्टूडेंट्स के बीच में भ्रम फैला सकती हैं।
आगे उन्होंने बता कि आयोग ने यह बात स्पष्ट की है कि जो पत्र वायरल हुआ है, वह पूरी तरीके से फेक है। आगे उन्होंने बताया कि 70वां एग्जाम 13 दिसंबर को होने वाला है और यह उसी निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर होगी, जो पहले से तय किया गया है। सभी बच्चों से मेरा अनुरोध है कि वह 13 तारीख को एडमिट कार्ड के अनुसार अपने निर्धारित सेंटर पर पहुंचें और परीक्षा दें।
4 लाख से ज्यादा कैंडिडेट देंगे परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 483000 कैंडिडेट भाग लेने वाले हैं। इसके लिए लगभग 250 एग्जाम सेंटर तैयार किए गए हैं, ताकि बिना किसी समस्या के परीक्षा कराई जा सके। अब तक 375000 लोगों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है।
बता दें कि आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि एग्जाम शांतिपूर्ण तरीके से हो। अध्यक्ष ने बताया कि एग्जाम पूरी तरीके से कदाचार मुक्त हो। अगर कोई भी कदाचार करेगा तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीपीएससी अध्यक्ष ने आगे बताया कि हर सेंटर पर जैमर लगे हुए हैं और तीस हजार से ज्यादा कैमरे लगे हुए हैं। हर कैंडिडेट की बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी और उनकी आंखों को भी स्कैन किया जाएगा। इसके बाद इसे आधार इनेबल सर्टिफिकेट के साथ मिलाकर देखा जाएगा। अगर इन तीनों में से किसी से भी कैंडिटेड का एक भी प्रूफ नहीं मैच करता है तो उस स्टूडेंट को एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – अब यूट्यूब से पढ़ेंगे स्कूल के बच्चे, Google और NCERT के बीच पार्टनरशिप
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
11 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
12 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
12 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
13 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines