BPSC Exam Success Story Lalan Kumar Cracks Exam: हर पिता अपने बेटे को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं वो चाहते हैं कि वो पढ़ाई करके जीवन में तरक्की हासिल करें। ऐसा ही एक उदाहरण जमुई के जगदीशदास का है। जगदीशदास का सपना था कि उनका बेटा एक दिन कलेक्टर बने। बेटे ने भी बीपीएससी की परीक्षा पास कर पिता को निराश नहीं किया। लेकिन बेटे की कामयाबी पर परिवार में जश्न से पहले ही पिता की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
जश्न में शामिल नहीं हो सके पिता
जमुई में जगदीशदास के पुत्र ललन कुमार भारती ने बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद ललन कुमार का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हो गया। पिता भी बहुत खुश थे क्योंकि उनके बेटे ने परीक्षा पास की थी। उनका जमुई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बेटे की कामयाबी के बाद वो इस जश्न में शामिल नहीं हो सके क्योंकि बेटे की सफलता के बाद उनकी मौत हो गई।
पैन्क्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे ललन के पिता
जानकारी के अनुसार परिणाम घोषित होते ही ललन को सफलता की बधाई देने के लिए फोन की घंटी लगातार बज रही थी। लेकिन इन सबके बीच एक फोन ऐसा भी था जिसे उठाने के बाद उनके पांवों तले जमीन खिसक गई। उन्हें पता चला कि वे अब नहीं रहे। ललन के पिता जगदीशदास पैन्क्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। बीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले ललन ने यह सफलता अपने पिता को समर्पित की। ललन ने कहा कि पिता की प्रेरणा से मुझे यह कामयाबी मिली है। उनके पिता ने कभी भी हमारी शिक्षा से समझौता नहीं किया नतीजन उनके तीनों बेटों की सरकारी नौकरी लग गई।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
11 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines