BPSC Candidate Protest in Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वे शुक्रवार सुबह नाॅर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन करने आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
हालांकि इस लाठीचार्ज का छात्रों पर कुछ असर नहीं हुआ, वे एक बार फिर पोस्टर और बैनर लेकर आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। छात्र नाॅर्मलाइजेशन के लागू होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा वे वन शिफ्ट- वन पेपर की मांग भी कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर बीपीएससी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा नाॅर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में मुस्लिम डाॅक्टर को मकान बेचने पर बवाल, विरोध में उतरे लोग
बीपीएससी सचिव ने आगे बताया कि परीक्षा में चार प्रश्न पत्रों के सेट इस्तेमाल किए जाएंगे। सभी सेट अलग-अलग होंगे। इसके रंग भी अलग-अलग होंगे। हालांकि परीक्षा में किसी एक सेट का ही यूज किया जाएगा। वहीं छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा जिनको करना है, करने दीजिए। जिनको पढ़ाई नहीं करनी होती है, वह इस तरीके से प्रदर्शन करता है। जो छात्र नेता इस प्रदर्शन की अगुवाई करते हैं उन्हें परीक्षा का मेकैनिज्म नहीं पता होता है।
बता दें कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा 13 दिसंबर को 36 जिलों के 925 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार आयोग की ओर से 2035 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है।
ये भी पढ़ेंः मुंबई में थे नीतीश उधर पटना में BJP को राजधर्म याद दिला रही थी JDU, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
12 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines