अमिताभ ओझा (बिहार)
BPSC Teacher Result Out 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार(17 सितंबर) को बिहार शिक्षक भर्ती परिक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। पहले चरण में 11-12वीं हिंदी के नतीजे जारी किए गए जिसमें 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बोर्ड के अनुसार सभी विषयों का रिजल्ट बारी-बारी अपलोड किया जाएगा। जो अभ्यथी बीपीएससी बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जायेगा। चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गाँधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे। शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख सतर हजार अभयर्थियों ने परीक्षा दी थी।
मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट
मंगलवार को को बिहार लोक सेवा आयोग ने 11वीं और 12वीं 16 विषयो का रिजल्ट जारी किया। अंग्रेजी में सबसे ज्यादा, वहीं बांग्ला में सिर्फ 1 अभ्यर्थी सफल हुआ है। जो अभ्यर्थी सफल हुए है। उनकी सूची उनके द्वारा भरे गए ऑनलाइन प्राथमिकता के आधार पर सम्बंधित जिलों में भेज दिया गया है। जहाँ आज से उनकी काउंसिलिंग होंगी। इसके अलावा अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट bpsc.bih. nic.in पर दिए लिंक पर भी जाकर देख सकते है।
कॉउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कॉउंसलिंग के समय परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र और उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति, मूल आधार प्रमाण पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्रों की डाउनलोड copy जिसमे वाटर मार्क हो। इसके अलावा सीटेट/बीटेट / एस टी ई टी का मूल प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज का तीन फोटो समेत समस्त दस्तावेज लगेंगे।
आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया किअगर किसी सफल अभ्यर्थी ने बी पी एस सी पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं किया है तो उन्हें राजपत्रित अधिकारियो द्वारा विधिवत सत्यापित सभी अपेक्षित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थियों को अपने नियुक्ति के समय अपने सभी डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी कराना होगा।
मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
आयोग के अनुसार माध्यमिक और प्राथमिक के लिए हुए परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। इस बीच शिक्षा विभाग ने पटना के जिला शिक्षा अधीक्षक को भेजे पत्र में जानकारी दी, कि 2 नवम्बर को पटना के गाँधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त शिक्षक को मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
14 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines