BPSC 70th CCE Re-Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं CCE प्रीलिम परीक्षा के री-एग्जाम की नई तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि पटना के एक केंद्र पर भारी अव्यवस्था और एक सुरक्षाकर्मी की मौत के बाद परीक्षा रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आयोग ने इस केन्द्र पर परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया है। ये परीक्षा अपने महीने के पहले हफ्ते आयोजित की जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
12000 कैंडिडेट देंगे परीक्षा
बता दें कि पटना बापू सेंटर पर 13 दिसंबर, 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे 19 दिसंबर को रद्द करने का फैसला लिया गया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि 13 दिसंबर को कुछ कैंडिडेट के उपद्रव के कारण ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। इसके बाद आयोग ने ये फैसला है। बता दें कि ये परीक्षा 4 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस केंद्र पर लगभग 12,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, यानी उनको फिर से परीक्षा देनी होगी।
वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
आयोग का एग्जाम रद्द करने का फैसला केंद्र अधीक्षक की रिपोर्ट और जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर आधारित था। BPSC के अनुसार, री-एग्जाम प्रोग्राम की जुड़ी अन्य जानकारी जैसे सेंटर और टाइम जल्द ही BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट कर दी जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि BPSC की परीक्षा बिहार के 911 केंद्रों आयोजित की गई थी। इसमें कुल 475000 कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था। हालांकि इस री-एग्जाम का असर अन्य केंद्रों पर हुई परीक्षा पर नहीं पड़ेगा। इस दौरान पेपर लीक होने की अफवाहों का सामने आई थी , लेकिन बीपीएससी के अध्यक्ष ने इसका खंडन किया और बताया कि परीक्षा केवल बापू परीक्षा भवन में रद्द की गई थी।
यह भी पढ़ें – स्कूल की शर्मसार हरकत! फीस नहीं दी तो बच्चों को अंधेरे कमरे में किया बंद
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
15 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines