---विज्ञापन---

बिहार angle-right

मेरे बाबू ने खान खाया… नाराज प्रेमिका को खिलाने गया से मुजफ्फरपुर पहुंचा लड़का, स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए

मुजफ्फरपुर: कहते हैं प्यार में पड़ा लड़का सारी हदों को पार कर जाने की हिम्मत रखता है। जब बात प्रेमिका को मानाने की हो तब तो वह सरहद भी पार जाते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही प्रेमी जोड़े की खबर आई है। लड़की अपने प्रेमी से नाराज थी। उसने कसम खा ली […]

---खबर नीचे जारी है---

मुजफ्फरपुर: कहते हैं प्यार में पड़ा लड़का सारी हदों को पार कर जाने की हिम्मत रखता है। जब बात प्रेमिका को मानाने की हो तब तो वह सरहद भी पार जाते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही प्रेमी जोड़े की खबर आई है। लड़की अपने प्रेमी से नाराज थी। उसने कसम खा ली थी कि जबतक उसका प्रेमी उसे खाना नहीं खिलाएगा वह खाना नहीं खाएगी। फिर क्या उसका प्रेमी उसे खाना खिलाने 194 किलोमीटर की दूरी तय कर गया।

लड़की ने लड़के से कहा कि जब तक मिलने नहीं आओगे मैं खाना नहीं खाऊंगी। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने फोन कर के पूछा मेरे बाबू ने खाना खा लिया। लड़की ने फिर कहा कि तुम्हें आना होगा। इसके बाद लड़का खाना खिलाने के लिए गया से मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मंगलवार को उसने गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन बुलाया। जहां बातचीत के बाद दोनों अश्लील हरकतें करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। लड़का और लड़की दोनों 17 साल के हैं।

और पढ़िए – मुजफ्फरपुर में MP-MLA कोर्ट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत सभी आरोपी बरी, सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ कि तो दोनों ने बताया कि 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की मुलाकात हुई थी। पहले लड़के ने फॉलो किया फिर लड़की भी करने लगी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया। फिर, कॉल पर बात होने लगी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बात आगे बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। छात्रा इंटर में पढ़ती है। जबकि, नाबालिग गया में ही BA पार्ट-1 का छात्र है। लड़की मिलने के लिए बुलाती थी। लेकिन लड़का नहीं जाता था।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – Muzaffarpur News: कोचिंग से लौट रहे छात्र को जेसीबी ने कुचला, हंगामे पर पुलिस का लाठीचार्ज, फिर हो गया बड़ा बवाल

इस बात से लड़की उससे नाराज हो गई। कॉल कर बोली जब तक मिलने नहीं आओगे खाना नहीं खाएंगे। फिर अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए लड़का मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मामले में रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया की संदिग्ध अवस्था में दोनों को स्टेशन से पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद दोनों को परिजन के हवाले सौंप दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 26, 2023 11:20 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola