हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: बिहार में बेगूसराय के एक घर में बम धमाका, चार बच्चे घायल

Bihar Bomb Blast: बेगुसराय जिले में बम विस्फोट हुआ है। इसमें चार बच्चे घायल हो गए। विस्फोट नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित एक खंडहर घर में हुआ।

विज्ञापन
Bihar Bomb Blast

Bihar Bomb Blast: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार, 28 नवंबर को एक बम विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। विस्फोट कथित तौर पर नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित एक खंडहर घर में हुआ। बताया जा रहा है कि जिस घर में बम धमाका हुआ उसमें 6 बच्चे मौजूद थे।

बेगूसराय के एसपी, योगेन्द्र कुमार ने कहा, “उन्हें एक टिफिन बॉक्स मिला और उसे दीवार पर फेंक दिया जिसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के परिणामस्वरूप चार बच्चे घायल हो गए।” बच्चों की हालत अब स्थिर है और एफएसएल और बम निरोधक टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर एक खाली पड़े घर में बम कैसे पहुंचा।

https://twitter.com/ANI/status/1729487566871957875?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1729487566871957875%7Ctwgr%5Efc8af1832280a0ee503f736e46753eb62e9bdb68%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.latestly.com%2Fsocially%2Findia%2Fnews%2Fbihar-bomb-blast-four-children-injured-due-to-explosion-in-ruined-house-in-begusarai-watch-video-5592326.html

विस्फोट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें