बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा बोले, उन सभी लोकसभा सीटों पर सभा होगी जहां पार्टी हारी 

जे पी नड्डा

मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर के वैशाली लोकसभा इलाके में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी चुनावी सभा का शंखनाद किया। जे पी नड्डा ने अपने भाषण में जंगलराज से लेकर सुशासन तक की चर्चा की । बिहार में हो रहे विकास को भाजपा की देन बताते हुए आम जनता से पूछा की बिहार को आगे बढ़ाने के लिए आप लोग अकेले भाजपा की सरकार बनवाना चाहते हैं या नहीं चाहते हैं ।

नड्डा का कार्यक्रम महत्वपूर्ण 

नड्डा का यह कार्यक्रम कई मामलों मे महत्वपूर्ण है। सीधे तौर पर भाजपा ने अपने सहयोगियों को यह संदेश दिया है की अगले लोकसभा चुनाव में किसी सहयोगी दल की मनमानी नहीं चलेगी। यदि कोई भी सहयोगी दल दबाव बनाकर सीट लेने का प्रयास करेगी तो ऐसी स्थिति में भाजपा अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। अभी वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा (पारस गुट ) का कब्जा है और यहां से वीणा देवी सांसद हैं । इसी तरह सीतामढ़ी जहां जदयू से सांसद हैं वहां भी भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम होना तय है। बिहार भाजपा के बड़े चेहरे भले ही इस बात से इंकार कर रहे हों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में बिहार भाजपा के नेताओं ने मंच से जिस तरह बिहार के कुल चालीस सीटों पर चुनाव लडने की चर्चा की वह बहुत कुछ कह गया।

अगले चुनाव में वैशाली की सीट भाजपा की होगी

मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद ने कहा अगले चुनाव में वैशाली की सीट भाजपा की होगी। भाजपा से मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने मंच से भाषण देते हुए कहा की अगले चुनाव में वैशाली की सीट भाजपा को जीत कर मिलेगी। जे पी नड्डा ने अपने भाषण में जंगलराज से लेकर सुशासन तक की चर्चा की । बिहार में हो रहे विकास को भाजपा की देन बताते हुए आम जनता से पूछा की बिहार को आगे बढ़ाने के लिए आप्लोग अकेले भाजपा की सरकार बनवाना चाहते हैं या नहीं चाहते हैं ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ