---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में बोले नड्डा- अब नीतीश को कंधे पर नहीं बिठाएंगे, भाजपा का कंधा मजबूत कर 2024 में कमल खिलाएंगे

सौरव कुमार, बिहार BJP National President JP Nadda Bihar Rally: बिहार में भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पर भाजपा ने बापू सभागार में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश-लालू समेत विपक्ष पर करारा प्रहार किया। नड्डा ने […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, बिहार

BJP National President JP Nadda Bihar Rally: बिहार में भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पर भाजपा ने बापू सभागार में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश-लालू समेत विपक्ष पर करारा प्रहार किया। नड्डा ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों का खात्मा तय है। नड्डा ने पटना में ऐलान किया कि बिहार में अब दूसरे को कंधे पर बिठाना छोड़ दें।

---विज्ञापन---

भाजपा ने बंद किए नीतीश के लिए दरवाजे

जेपी नड्डा ने इशारों ही इशारों में अपने कार्यकर्ताओं के सामने यह ऐलान किया कि अब भाजपा किसी को कंधे पर नहीं बिठाएगी। बिहार में अब समय आ गया है कि भाजपा अपने कंधे को मजबूत करके 2024 में संपूर्णता से चुनाव जीते, फिर 2025 में विशुद्ध भाजपा की सरकार बनाएंगे। 2024-25 में हर हाल में कमल खिलाएंगे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की नाराज़गी दूर हुई! मुख्यमंत्री शिंदे ने बनाया पुणे का पालक मंत्री

---विज्ञापन---

परिवारवादी-भ्रष्टाचारी पार्टियों का खात्मा तय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से मैं कह रहा हूं। एक बार कहा था तो परिवारवादी पार्टियों में काफी गुस्सा पनपा था। मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि परिवारवादी पार्टियों का खात्मा निश्चित है। आज मैं बिहार में हूं। यहां क्या स्थिति है। लालू के बाद राबड़ी देवी फिर तेजस्वी यादव, मीसा भारती, यही लोग तो हैं।

यह सभी लोग परिवारवादी और भ्रष्टाचार से जुड़े हुए लोग हैं। अभी कल ही तो यह लोग भ्रष्टाचार केस में बेल करा कर आए हैं। न सिर्फ बिहार, बल्कि उत्तर प्रदेश जहां अखिलेश यादव हैं, उसके बाद डिंपल यादव, बंगाल में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं। अन्य राज्यों में भी परिवारवादी पार्टियां हैं, जो सिर्फ परिवार के लिए काम कर रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नांदेड़ अस्पताल में मरीजों की मौतों के मामले में पहली FIR डीन के खिलाफ दर्ज, अब तक जा चुकीं 38 जानें

कुछ दिन पहले भी परिवारवाद पर बोले थे

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जेपी नड्डा ने अपने सम्बोधन में यह कहा था कि आने वाले समय में देश में क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आज अपनी बातों को दोहराते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि देश मे परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाली पार्टियों का अस्तित्व आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2023 05:12 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola